शिमला। हिमाचल  प्रदेश क्रिकेट एसोसएिशन  को जमीन आवंटन के मामले में मचाई धांधलियों पर पंजाब के वित मंत्री व कांग्रेस नेता मनप्रीत सिंह बादल ने भाजपा नेता प्रेम कुमार धूमल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों को घेर  लिया है। एचपीसीए की धांधलियों को लेकर विजीलेंस  की ओर  से  धर्मशाला की अदालत  में  दायर चालान  को जारी करते हुए बादल ने कहा कि प्रदेश  में भाजपा की चुनावी रैलियों में मोदी हल्‍ला बोलते आ रहे हैं कि कांग्रेस के मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह व प्रदेश सरकार जमानत पर है। लेकिन वो ये बताना भूल जाते हैं जिन प्रेम कुमार धूमल को उन्‍होंने सीएम प्रत्‍याशी घोषित किया है, क्‍या वो जमानत  पर  नहीं हैं। उनके पुत्र,भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर  क्‍या बेल पर नहीं हैं।

धूमल, अनुराग समेत 19 लोग जमानत पर हैं। उनके खिलाफ अदालत में चालान दायर हुआ हैं और अदालत ने संज्ञान लिया हुआ हैं। बादल राजधानी में आयोजित संवाददाता सम्‍मेलन  में बोल  रहे  थे।

बादल ने प्रधानमंत्री मोदी  से सवाल किया कि क्‍या वो धूमल का नाम जो सीएम प्रत्‍याशी के तौर पर घोषित किया हैं, उसे वापस लेंगे। चूंकि वो जमानत पर है तो क्‍या वो धूमल का टिकट वापस लेंगे। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन मामले में धूमल, उनके बेटे भाजपा  सांसद अनुराग व बाकियों के खिलाफ दायर चालान  की प्रति  भी मीडिया को जारी  की। चालान में पूर्व मुख्‍यमंत्री  प्रेम कुमार धूमल आरोपी नंबर 13 हैं व उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा  120 बी और भ्रष्‍टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(2) लगी हुई हैं। जबकि उनके पुत्र व भाजपा सांसद जो  एचपीसीए  के अध्‍यक्ष थे, को आरोपी नंबर एक बनाया गया हैं।जबकि धूमल के छोटे पुत्र अरुण धूमल  आरोपी नंबरआठ बनाया गया हैं। विजीलेंस ने इन सबके खिलाफ 1अगसत 2013 को एफआइआर नंबर 12/13 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 420,406,120 बी और भ्रष्‍टाचार अधिनियम की धारा 13(2) के तहत मामला दर्ज किया था।

चालान  के  अलावा बादल ने धूमल व बाकियों  की ओर  से स्‍पेशल जज कांगड़ा की अदालत में 27 अक्‍तूबर 2014 को लगाई जमानत अर्जी भी मीडिया को जारी की।अदालत ने उनकी ये अर्जी मंजूर  कर  ली  थी।

बादल  ने  भाजपा  के राष्‍ट्रीय  अध्‍यक्ष  अमित शाह के बेटे  जय  शाह  की संपति एक साल में  16  हजार  गुणा बए़ जाने पर  भी सवाल  उठाया  व कहा  कि  इस  मामले  की  कोई  जांच  नहीं हो रही  हैं।

उन्‍होंने कहा कि मोदी सरकार सीबीआई और इडी जैसी एजेंसियों  का इस्‍तेमाल केवल  गैर भाजपा पार्टियों  के नेताओ के खिलाफ कर  रही हैं। मुख्‍यमंत्री  वीरभद्र सिंह  के घर तो  उस  दिन  सीबीआई  छापेमारी  हुई  जिस  दिन  उनकी बेटी  का  ब्‍याह  था।  उन्‍होंने  कहा  कि ये हिमाचल  की जनता नौ नवंबर  को इसका जवाब देगी।

पंजाब से हिमाचल के हिस्‍से को लेकर पूछे सवाल के जवाब में बादल ने कहा कि हिमाचल व पंजाब एक जउ़ दो तने हैं।पंजाबहिमाचल  की  हिस्‍सेदारी  देने  के लिए रजामंद हैं। जो  भी मसले  उठेंगे उन्‍हें  हल  किया  जाएगा।उन्‍होंने  कहा  2014 के लोकस्‍भा  चुनावों में मोदी ने  प्रदेश में  कई  जलसे किए  व  दर्जनों  वादे किए लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया ।  अगर  भाजपा  ने  एक भी  वादा पूरा  किया  हैं  तो  वो  हिमाचल के मतदाताओं के मतों के  हकदार बन  जाते हैं।

उन्‍होंने     कहा कि भाजपा  के नेता कश्‍मीर  को  लेकर सवाल उठाते हैं।  उन्‍हें  शायद नहीं पता  कि पंजाब  के गुरदास पुर जिले  में पाकिस्‍तान ने डीसी  बिठा  दिया  था।  फाजिल्‍का  तहसील  पंजाब  में चली गई  थी। लेकिन  पहले प्रधानमंत्री  जवाहरलाल  नेहरू न होते व  उनका रसूख न  होता तो ये इलाके  आज पाकिस्‍तान में होते । कश्‍मीर  जो आज हिंदुस्‍तान  में  हैं  तो  ये  नेहरू व कांग्रेस  की  वजह  से  हैं।

भाजपा का काम  केवल  बंअवारे की राजनीति  करना  हैं। इसके अलावा उसके  पास  कोई  काम नहीं हैं।