शिमला। मनीलांड्रिंग केस में इडी के फंदे में फंसे मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्‍नी प्रतिभा सिंह को दिल्‍ली हाईकोर्ट ने 8 अगस्‍त से पहले प्रवर्तन निदेशालय के सामने पूछताछ के लिए पेश होने के आदेश दिए है। हालांकि अदालत ने कहा कि इडी उन्‍हें आठ तारीख को अरेस्‍ट नहीं करेगी।अदालत ने इडी को आठ तारीख के बाद स्‍टेट्स रिपोर्ट अदालत में पेश करने के आदेश दिए है।ये आदेश जस्टिस विपिन सांघी की अदालत ने दिए है।मामले की अगली सुनवाई  24 अगस्‍त को तय की गई है।

मुख्‍यमंत्री व उनकी बीवी की ओर से दिल्‍ली हाईकोर्ट में पेश हुए  वरिष्‍ठ वकील कपिल सिब्‍बल ने अदालत में  कहा कि इडी  ने अपने जवाब में कहा है कि प्रतिभा सिंह ने सारे दस्‍तावेज इडी को मुहैया नहीं कराए  हैं।जबकि इडी ने ये नहीं बताया है कि कौन से दस्‍तावज है जो इडी ने मांगे व उन्‍होंने इडी को नहीं दिए है। सिब्‍बल ने कहा कि इडी को ये स्‍पष्‍ट करना चाहिए।

इस पर इडी की ओर से पेश हुए असिस्‍टेंट सालिस्‍टर जनरल संजय जैन ने  कहा कि प्रतिभा सिंह को पिछले रोज इडी के सामने जांच के लिए पेश होने को कहा गया था लेकिन उन्‍होंने एक चिटठी लिख स्‍थगन मांगाा । इस चिटठी से पता चलता है कि प्रतिभा सिंह को मालूम है कि इडी उनसे क्‍या दस्‍तावेज मांग रही है।

जैन ने कहा कि जांच के लिए प्रतिभा सिंह की व्‍यक्तिगत हाजिरी जरूरी है।इस पर सिबबल ने अदालत में कहा कि प्रतिभा सिंह को अरेस्‍ट से प्रोटेक्‍शन दी जाए।इस पर जैन ने कहा कि अभी ये  नहीं कहा जा सकता कि प्रतिभा सिंह को अरेस्‍ट किया जाएगा या नहीं।जो राहत मांगी गई है वो अंतरिम जमानत की तरह हैै। अंतरिम जमानत के लिए  अदालत को आदेश देने से पहले जो जमानत देने के लिए तथ्‍य चाहिए उन पर गौर करना होता है।इस  पर अदालत ने राय दी कि वो याचिकाकर्ता को इडी के सामने हाजिर होने की राय देती है और अगर इडी को प्रतिभा सिंह को अरेस्‍ट करना होगा तो उसे पहले नोटिस देना होगा।

अदालत की इस सलाह पर जैन ने कहा कि अभी ये कहना मुश्किल  है कि अरेस्‍ट की स्थिति कब आएगी व ये जांच पर निर्भर करेगा।इडी ने कोर्ट से आग्रह किया कि वो प्रतिभा सिंह को 8 अगस्‍त को इडी के सामने पेश होनेे के आदेश दें।प्रतिभा सिंह के जांच में सहयोग,आश्‍वासन,व इच्‍छा के स्‍तर पर निर्भर करेगा कि  उन्‍हें अरेस्‍ट किया जाना है या नहीं।इडी ने कहा कि उसके बाद इडी स्‍टेटस रिपोर्ट फाइल करेगी ।इस पर अदालत ने प्रतिभा  सिंह को आठ अगस्‍त को इडी के सामने पेश होने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि  इडी उन्‍हेंं आठ तारीख को अरेस्‍ट नहीं करेगी।अदालत ने इडी को आदेश दिए कि वो आठ तारीख के बाद स्‍टेटस रिपोर्ट अदालत में पेश करे।

मुख्‍यमंत्री  की बीवी व पूर्व कांग्रेस सांसद प्रतिभा सिंह को इडी पूछताछ के लिए दे बार बुला चुकी है लेकिन वो पूछताछ के लिए इडी के सामने पेश नहीं हुई है।मनी लांड्रिंग  माामले में मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह के एलआईसी एजेंट आनंद चौहान को इडी ने पहले ही अरेस्‍ट कर लिया है। आनंद चौहान चार दिन  के इडी के रिमांड पर रहे थे उसके बाद से न्‍यायिक हिरासत में हैै। बीते दिनों उन्‍हेंं वायरल हो गया तो उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराना पड़ा है।  आनंद चौहान ने हीं वीरभद्र सिंह व उनके परिवार के सदस्‍यों की पांच करोड़ रुपयोंं की एलआईसी करवाई थी।

आनंद चौहान के अरेस्‍ट होने केे बाद मुख्‍यमंत्री व उनकी बीवी पर अरेस्‍ट का खतरा मंडरा गया था। गौरतलब हो कि बीते दिनों मुख्‍यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुए बैठक के दौरान वीरभद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। उसके बाद से बताते है कि इडी की कार्रवाई  धीमी हो गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह के  पुराने दोस्‍त है।अब देखना ये हैै कि आठ अगस्‍त के बाद इडी इस महत्‍वपूर्ण व हाई प्रोफाइल मामले में क्‍या करती हैं।

 

फोटो कैप्‍शन-फाइल फोटो