शिमला।  भाजपा मुख्यालय  पर 29जनवरी  को हुए खूनी कांड पर हंगामें के बीच सदन में भाजपा विधायक महेंद्र सिंह ठाकुर ने कंडक्टर भर्ती पर परिवहन मंत्री  जी एस बाली को घेर लिया।उन्होंने सदन में मुख्यमंत्री  से इस कंडक्टर भर्ती  की प्रक्रिया क रदद करने की मांग की । उन्होंने खुलासा किया कि हर डिपो में जहां अर्जियां ली जा रही है वहां बाली के विधानसभा क्षेत्र नगरोटा बगवां के युवाओ की अर्जियां भी आ रही है।

महेंद्र सिंह ने कहा कि इन सात सौ पदों  के लिए करीब तीन हजार  से ज्यादा अर्जियां आ चुकी है।कुल्लू में 40 पद है तो अर्जी देने वालों में से 29 केंडिडेट नगरोटा बगावां  के है ।मंडी में 30 पद है तो 22 केडिडेट नगरोटा बगवां  के है।सरकारघाट डिपो  में 30 पद है उनमें से 16 केंडिडेट नगरोटा बगवां  के है। रोहड़ू ,रामपुर  डिपो तक में नगरोटा बगवां के केंडिडेट है।उन्होंने  कहा कि ये कंडक्टर भर्ती का मामला  पहले ही हाईकोर्ट  में चल रहा है। ये सब ज्यूडियस है। स्टे  लगा हुआ। अब नया तरीका निकाला गया है।उन्होंने कहा कि अधीनस्थ चयन बोर्ड  से भर्ती होती। उन्होंने सीएम से आग्रह किया कि इस प्रक्रिया को तुरंत करे।

उन्होंने कहा अर्जी  देने  वालों को ये शर्त दी गई है कि उनके पास कंडक्टर लाइसेंस होना चाहिए। अगर लाइसेंस उनके पास है ही तो फिर ट्रेनिंग किस बात की। विधानसभा  के बाद  उन्होंने फोन  पर बताया कि कुल्लू  में  नगरोटा बगवां की अब  32 अर्जियां  आ चुकी हैा उन्होंने दावा किया कि अधिकारियों  को निर्देश है कि नगरोटा बगवां के लोगों को रखना ही रखना है।

इससे पहले हिलोपा विधायक महेश्वर सिंह ने बाली से इस मसले पर स्पष्टीकरण मांगा। महेश्वर सिंह ने कहा कि एचआरटीसी में कंडक्टरों  की भर्ती करो इंटरव्यू चल रहे  है। इस मसले पर भी चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हर लिे  के लिए कोटा निर्धारित कर दिया हे। कांगड़ा के 300 सीटें  हैकुल्लू के लिए 40 सीटें  है। अर्जियां  आ रही है। आरएम को निर्देश है कि वो अर्जियां लें। उन्होंने कहा कि वो जिला वाइज अर्जियां ले रहे है।क्या ये अर्जियां एक ही जगह एमडी के पास नहीं आ सकती थी और वहां  छंटनी होती है। उन्होंने कहा कि लोकल  लोगों को रखा जाना चाहिए।इस पर बाली ने कहा कि ये कंडक्टरों की भर्ती नहीं है स्कील डवलपमेंट के तहत इन्हें पांच महीनों तक ट्रेनिंग दी जाएगी। और इन्हें एक हजार रुपया दिया जाएगा। इनो शपथपत्र लिया जा रहा है कि वो नौकरी के लिए दावा नहीं करेंगे। लेकिन वो  महेंद्र सिंह  की ओर से उठाए सवालों का जवाब नहीं दे पाए क्योंकि  सदन में भाजपा मुख्यालय पर हुए कांड पर नियम67के तहत चर्चा करने को लेकर सदन में भाजपा  विधायक अपनी मांग पर अड़े हुए थे।