शिमला।कांगेस आलाकमान ने आज विधानसभा उपचुनावों में जिला हमीरपुर के सुजानपुर से एक्‍सचैंज ऑफर में पूर्व भाजपा के प्रत्‍याशी रणजीत सिंह राणा को कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में उतार दिया हैं। यहां पर उनका मुकाबला कांग्रेस से भाजपा में गए व अयोग्‍य ठहराए गए पूर्व कांग्रेस विधायक राजेंद्र  राणा से हैं।राजेंद्र राणा को भाजपा ने यहां से चुनाव मैदान में उतारा हैं।

कैप्‍टन रणजीत सिंह राणा व राजेंद्र राणा दोनों ही पूर्व मुख्‍यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के शागिर्द हैं।ऐसे में सुजानपुर में धूमल के दोनों शागिर्दो के आमने-सामने आने से मुकाबला दिलचस्‍प हो गया है लेकिन धूमल के ये दोनों शागिर्द उन्‍हें धर्म संकट में डाल चुके हैं।अब ये चार जून को पता चलेगा कि धूमल ने किस के साथ अपने स्‍कोर सेटल किए।

उधर, कांग्रेस ने गगरेट में भी एक्‍सचैंज आफर चलाया । एक्‍सचैंज आफर यानी कांग्रेस ने भाजपा वाले को व भाजपा वालों ने कांग्रेस वाले को टिकट दिया हैं।ये एक्‍सचैंज आफर नैतिक तौर पर कितना सही है ये मतदाता ही शायद तय कर पाए।   

यहां भाजपा से कांग्रेस में आए पूर्व विधायक राकेश कालिया को टिकट दे दिया हैं।  याद रहे कालिया पूर्व मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह के भक्‍त  हुआ करते थे। वह भाजपा में चले गए थे लेकिन जब गगरेट से अयोग्‍य ठहराए गए कांग्रेस विधायक चैतन्‍य शर्मा ने भाजपा का हाथ थामा तो कालिया को कांग्रेस में अपना राजनीतिक कैरियर सुलटता नजर आया। उन्‍होंने पाला बदलकर कांग्रेस का हाथ थाम लिया। अब यहां पर भी दिलचस्‍प मुकाबला होने के आसार पैदा हो गए हैं।

उधर,कुटलैहड़ में विवेक शर्मा को भाजपा देवेंद्र भुटटो के खिलाफ कांग्रेस ने चुनाव प्रचार में उतारा हैं। विवेक शर्मा पिछली बार भी टिकट की दौड़ में थे लेकिन तब राजेंद्र राणा व राजीव शुक्‍ला की वजह से उन्‍हें टिकट नहीं मिला था। अब यहां भी भी मुकाबला कड़ा है ।

कांग्रेस ने अभी तीन ही सीटों पर प्रत्‍याशी उतारे है। बडसर, लाहुल स्पिति,और धर्मशाला से कांग्रेस पार्टी किसी को टिकट नहीं दे पाई हैं। जबकि कांगड़ा व हमीरपुर लोकसभ हलकों से भी किसी के नाम पर सहमति नहीं बन पा रही हैं। आंतरिक तौर पर कांग्रेस संकट में चल रही हैं।