शिमला।नगर निगम शिमला के चुनावों के लिए बिगूल बज चुका है और कांग्रेस पार्टी ने मुख्‍यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्‍खू के बेहद खास सुरेंद्र चौहान समेत सात प्रत्‍याशियों की घोषणा कर दी हैं। समझा जा रहाहै कि छोटा शिमला वार्ड से कांग्रेस के प्रत्‍याशी सुरेंद्र चौहान कांग्रेस के महापौर के उम्‍मीदवार होंगे । वह मुख्‍यमंत्री सुक्‍खू के बेहद   करीबी हैं। हालांकि वह जीत पाएंगे ही यह चार मई को ही पता चल पाएगा।

कहा जारहा है कि आरक्षण का रोस्‍टर इसी हिसाब से तय किया गया था कि सुरेंद्र चौहान की सीट ओपन रहे। इसके  अलावा  हालीजाल कांग्रेस के वर्चस्‍व को कम करने का भी इंतजाम किया गया हैं।

सुरेंद्र चौहान के अलावा  टूटीकंडी वार्ड से कांग्रेस ऊमा कौशल को मैदान में उतारा हैं जबकि लोअर बाजार से उमंग बग्‍गा चुनाव मैदान में हैं यह वार्ड इस बार महिला के लिए आरक्षित हैं। बेनमोर वार्ड से शीनम कटारिया,भटटाकुफर से नरेंद्र ठाकुर पटियोग से दीपक रोहाल और न्‍यू शिमला वार्ड से कुसुमलता को चुनाव मैदान में उतारा गया हैं।

स्‍क्रीनिंग समिति के अध्‍यक्ष व सुक्‍खू मंत्रिमंडल में उनके बेहद करीबी मंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने इन नामों की घोषणा आज की।

शिमला नगर निगम के अलावा कांगेस ने पालमपुर नगर निगम के पालमपुर उपरला वार्ड के होने वाले उप चुनाव के लिए भी पार्टी प्रत्‍याशी की घोषणा की हैं। इस वार्ड से कांग्रेस ने राधा सूद को टिकट दिया हैं।

कांग्रेस पार्टी की ओरसे दावा किया गया है कि इन वार्डों से एक –एक ही आवेदन आया था व इसलिए इन नामों की घोषणा कर दी गईगई हैं । अब बुधवार को मुख्‍यमंत्री सुखविंदर सिंह व कांग्रेस अध्‍यक्ष प्रतिभा सिंह समेत कांग्रेस नेता स्‍क्रीनिंग समिति की बैठक करेंगे व बाकी नामों को अंतिम रूप देंगे।

विधानसभा चुनावों के बाद शिमला नगर निगम के चुनाव मुख्‍यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्‍खू और उनके खेमे के लिए प्रतिष्‍ठा का सबब हैं। अगर नगर निगम वर सुक्‍खू खेमा काबिज हो गया तो यह पहली बार होगा कि हालीलाज खेमे का वर्चस्‍व शिमला नगर निगम से कम हो जाएगा। हालांकि अंदरूनी राजनीति का चेहरा अभी देखा जाना बाकी हैं।