मंडी। भ्रष्‍टाचार के मुकदमों का सामना कर रहे मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह के नाम का कांग्रेस पार्टी से हिमाचल के आगामी चुनावों में सीएम का चेहरा घोषित कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी भाजपा का काम आसान कर गए हैं। 83 साल के वीरभद्र सिंह पर राहुल गांधी ने भरोसा जताया हैं। अब देखना ये है कि वीरभद्र सिंह इन चुनावों में क्‍या कर पाते हैं। वीरभद्र सिंह भ्रष्‍टाचार को भाजपा के आसान निशाने पर तो हैं ही साथ ही वो उम्रदराज भी हो चुके हैं व दूसरों का सहारा लेकर चलते हैं।

बावजूद इसके वीरभद्र सिंह का नाम सीएम के लिए आगे करना दिलचस्‍प हैं।राहुल गांधी ने कहा कि वीरभद्र सिंह सातवीं बार हिमाचल के मुख्‍यमंत्री बनेंगे।

कांगेस पार्टी  के अंदरूनी सूत्र बताते हैं कि वीरभद्र सिंह व उनके कुनबे ने  कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुशील  कुमार शिंदे व सह प्रभारी रंजीता सिंह रंजन को आईने  में उतारा हुआ हैं। रंजीता सिंह तो उनके खिलाफ कुछ सुनने को भी तैयार नहीं हैं।राहुल गांधी से ये एलान इसी का नतीजा हैं।

बहरहाल,मंडी के पडडल मैदान में कांग्रेस पार्टी की रैली में कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गजब की चुटकियां और जमकर मजाक उड़ाया।साथ ही कहा कि मोदी को सच व झूठ के बीच फर्क मालूम नहीं हैं। वो कुछ भी बोल जाते हैं।सोशल मीडिया ने राहुल गांधी को पप्‍पू तो प्रधान मंत्री मोदी को फेंकू के नाम दिए हैं। लेकिन अब मोदी को फेंकू की जगह गप्‍पू भी कहने लगे हैं।

उनकी गप्‍पों को लेकर राहुलगांधी ने मोदी का मजाक उड़ाया व कहा कि रिपोर्टर ने मोदी से पूछा कि वो खाली समय में क्‍या करते हैं। तो मोदी ने जवाब दिया कि उन्‍हें घूमना पसंद हैं।वो चप्‍पल पहनकर पहाड़ों में घूमने चले जाते हैं।रिपोर्टर ने पूछा की आप कितनी हजार फूट तक गए हैं। तो मोदी ने कहा कि वो 25 हजार फुट तक घूम चुके  हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि रिपोर्टर ने बाद में पता किया तो पता लगा कि भारत में कंचनजंगा की चोटी 25 हजार फुट तक हैं। यानि मोदी चप्‍पलों में कंचनजंगा घूम आएं हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि मोदी कुछ भी बोल देते हैं।इस तरह मोदी का मजाक उड़ाने के बाद राहुल गांधी बेरोजगारी के गंभीर मसले को छुते हुए बोले कि देश में रोजाना 24 घंटों में 30 हजार नए युवा रोजगार ढूंढने निकलते हैं। मुकाबला चीन से है। चीन रोजाना 24 घंटों में 50 हजार लोगों को रोजगार देता हैं। जब कि भारत में 24 घंटों में 450 नए रोजगार दिए जा रहे  हैं।

उन्‍होंने कहा कि मोदी ने सता में आने से पहले कहा कि उनकी सरकार सालाना दो करोड़ रोजगार देगी। देश में बेरोजगारी बढ़ रही हैं। युवा हताश हैं।

उन्‍होंने कहा कि किसान आत्‍महत्‍या कर रहे हैं। जीएसटी से बाजार की स्थिति खराब हैं। 18 फीसद से ज्‍यादा जीएसटी नहीं होना चाहिए था।