शिमला। पिछले कल सोमवार को दिल्‍ली से लौटें मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह की तबीयत बीती रात को दोबारा बिगड़ गई। शाम को उन्‍होने डिनर  किया व उसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई।ज्‍यादा तकलीफ होने पर उन्‍हें तुरंत राज्‍य के सबसे बड़े अस्‍पताल इंदिरा गांधी मेेडिकल कॉलेज ले जाना पड़ा।

अस्‍पताल में डाक्‍टरों ने उनका मुयाअना किया कुछ टेस्‍ट भी लिए । कुछ देर अस्‍पताल में रखने केे बाद उन्‍हें वापस घर भेज दिया गया। वो रात को ही हॉलीलॉज आ गए थे।

दिल्‍ली से लौटने के बाद मुख्‍यमंत्री थकान महसूस कर रहे थे। इसी के चलते उन्‍होंने हमीरपुर में हमीर उत्‍सव में जाने का प्रोग्राम भी रदद कर दिया था। हमीरपुर में आज से हमीर उत्‍सव शुरू हो रहा है जिसका आगाज मुख्‍यमंत्री को करना था। लेकिन तबीयत की वजह से ऐसा नहीं हो सका।

गौरतलब हो कि दीपावली की रात को 82 वर्षीय मुख्‍यमंत्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी व उन्‍हें आधाी रात को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज ले जाना पड़ा था। वो वहां 2 नवंबर तक रहे व दो नवंबर को चार बजे के करीब उन्‍हें डॉक्‍टरों ने छुटटी दे दी  व साथ ही हिदायत दी कि वो  कम से कम पांच दिनों तक आराम करे।

इसके बाद वह तीन नवंबर को दिल्‍ली चले गए व बीते रोज सात नवंबर का शिमला लौटे थे। समझा जा रहा है कि वो आते ही फाइलेंं निपटाने लगे थे। जबकि उनको आराम की जरूरत थी।

मुख्‍यमंत्री के साथ हर समय एक डॉक्‍टरों की एक टीम रहती है अस्‍पताल तभी ले जाया जाता है जब तबीयत कुछ ज्‍यादा खराब हो जाए। बहरहाल मुख्‍यमंत्री को ज्‍यादा काम न करने की सलाह दी गई है।