शिमला। नेतृत्‍व परिवर्तन को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहे अभियान को लेकर मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि वह उन लोगों को स्‍पष्‍ट कर
देना चाहते है कि वह यहां पर है और 2022 में भी यही रहेंगे। सोशल मीडिया पर इस तरह की सनसनी फैलाने से कुछ होने वाला नहीं है। उल्‍टा ऐसे लोगों की फजीहत ही होती है जब उनके इस तरह के यह अभियान
सत्‍य पर आधारित नहीं होते है। दिल्‍ली के अपने तीन दिन के दौरे से लौटने के बाद मुख्‍यमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया को कतई गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है।कुछ लोगों को
इस तरह की सनसनी फैलाने की आदत पड गई है। सोशल मीडिया पर चल रही खबरों का कोई भी आधार नहीं होता है।
दिल्‍ली से लौटने के बाद वह राजधानी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

याद रहे कि पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में सरकार और संगठन में नेतृत्‍व परिवर्तन को लेकर तरत-तरह के क्‍यास लगाए जा रहे थे। लेकिन फिलहाल अभी ज्‍यादा कुछ नहीं हुआ है। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि सरकार व संगठन में जब बदलाव होगा तो इसकी जानकारी तब साझा कर दी जाएगी। उन्‍होंने भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्षा जगत प्रकाश नडडा के साथ सरकार व संगठन के विभिन्‍न मसलों पर बातचीत हुई है लेकिन उसे मीडिया के साथ साझा नहीं किया जा सकता। उन्‍होंने कहा कि आलाकमान के पास बहुत सारा फीडबैक होता है और उन्‍होंने भी बहुत से मसलों पर बातचीत की है।

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि नडडा ने उन्‍हें चुनावों को लेकर आकलन करने की हिदायतें दी मुख्‍यमंत्री ने कहा कि उप चुनावों से लेकर 2022 के चुनावों को लेकर भी बातचीत हुई है और सभी विधायकों व मंत्रियों को अपने विधानसभा हलकों में जनता के बीच जाकर मेहनत करनी चाहिए ताकि उनकी जीत सुनिश्‍चित हो सके। अब काम तेज गति से होंगे।उनकी सरकार व बाकी सब मिलकर उप चुनाव भी जीतेंगे और 2022 के विधानसभा के चुनाव भी जीतेंगे।

मंडी संसदीय चुनाव हलके से महेंद्र सिंह ठाकुर के चुनाव मैदान में उतारने के एक सवाल के जवाब में मुख्‍यमंत्री ने कहा कि अभी तो चुनाव आयोग को तय करना है कि चुनाव कब कराने है। तभी प्रत्‍याशियों के चयन को लेकर भी तय किया जाएगा कि किसे चुनाव मैदान में उतारना है। प्रदेश में तीन उप चुनाव होने है व संगठन व सरकार को इस बावत तैयारी करने की हिदायतें दी जा चुकी है। सोशल मीडिया से कुछ होने वाला नहीं है। यह पार्टी तय करेगी कि किसे चुनाव लडाना है।

उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस ने कोविड के नाम पर अब तक केवल और केवल राजनीति की है इसके अलावा उन्‍होंने कुछ नहीं किया है।