शिमला/वाकनाघाट । बाहरा विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई  की ओर से आयोजित रक्‍तदान शिविर में 105 रक्‍तदाताओं ने ब्‍लड डोनेट किया । विश्वविद्यालय के प्रांगण में आयोजित इस रक्तदान शिविर विश्वविद्यालय के छात्रों केअलावा शिक्षण और गैर शिक्षण स्टाफ ने  रक्तदान किया ।

ये जानकारी देते हुए  बाहरा यूनिवर्सिटी के जनसंपर्क अधिकारी राहुल भंडारी ने कहा कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कमला नेहरू अस्पताल और दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल शिमला से डॉक्टरों की दो टीमों ने भाग लिया।

इस मौके पर प्रो चांसलर प्रोफेसर एस के बंसल और कुलपति प्रोफेसर  दलजीत सिंह  ने खासतौर शिरक्‍त की। प्रोफेसर बंसल ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वेच्छिक रक्तदान ज़रूरतमंदों के जीवन को बचा सकता है ।उन्‍होंने छात्रों को सामाजिक कार्यों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया ।

कुलपति प्रोफेसर दलजीत सिंह ने विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई की भूमिका की सराहना की और समाज के लाभ के लिए इस तरह के अधिक से अधिक शिविरों के संचालन की भी सलाह दी।

इस मौके पर  कमला नेहरू अस्‍पताल के ब्‍लड बैंक अधिकारी डॉ गगन गिल,रिपन अस्‍पताल की ब्‍लड बैंक अधिकारी अनीता लोहिया, बाहरा यूनिवर्सिटी के रजिस्‍ट्रार रवि मनुजा  और एनएसएस पुमुख अजय चौहान ने भी शिरक्‍त की।

यहां देखें कार्यक्रम की कुछ चुनिंदा तस्‍वीरें-:

BU BLOOD DONATION CAMP 1 BU BLOOD DONATION CAMP 2 BU BLOOD DONATION CAMP 3 BU BLOOD DONATION CAMP