शिमला। भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल में अपनी सभी 68 सीटों पर प्रत्‍याशी उतार दिए हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति के सचिव जगत प्रकाश नडडा की ओर से जारी सूची में 6 महिलाओं को टिकट  दी गई हैं।

मुख्‍यमंत्री  वीरभद्र सिंह के चुनावी हलके जहां से उनके पुत्र विक्रमादित्‍य सिंह चुनाव लड़ रहे हैं,व वहां से कभी वीरभद्र सिंह वफादार रहे प्रमोद शर्मा को टिकट दिया।ये मजेदार हैं। भाजपा की इस लिस्‍ट  में  मुख्‍यमंत्री  वीरभद्र सिंह  की  रिश्‍तेदार ज्‍योतिसेन को  कुसुम्‍प्‍टी  से  टिकट मिला हैं।ज्‍योति सेन हाल  ही  में  भाजपा  में  शामिल हुई थी। इसके अलावा ठियोग  से  राकेश  र्मा  और  चौपाल से  बलवीर  वर्मा को  टिकट  दिया  गया  हैं।  ये दोनों भी  वीरभद्र सिंह के वफादार रहे हैं। बलवीर  वर्मा तो विधानसभा में  कांग्रेस के  एसोसिएट मेंबर  थे।हाल  ही  बीजेपी में  शामिल हुए  थे।

 

पालमपुर  से  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  बेहद  करीबी  व  प्रदेश  महिला  मोर्चा  के  अध्‍यक्ष  इंदु  गोस्‍वामी  को टिकट  दिया  गया हैं। वो  मुख्‍यमंत्री  की  केंडिडेट भी  हो सकती  हैं।पूर्व मुख्‍यमंत्री  प्रेम कुमार  धूमल  को सुजानपुर भेज  दिया  हैं  जबकि नरेंद्र  ठाकुर  को  हमीरपुर  से  टिकट दिया गया  हैं। अर्की जहां से मुख्‍यमंत्री  वीरभद्र सिंह चुनाव  लड़  सकते  हैं वहां से भी बीजेपी  ने नए प्रत्‍याशी रत्‍नपाल सिंह को  उतारा हैं।ये  दिलचस्‍प हैं। यहां से  दो  बार  विधायक रहे  गोंबिंद  शर्मा का  टिकट काट दिया हैं।यहां से अंदरखाते भितरघात  हो जाए  कहा  नहीं जा सकता।

ये रही पूरी लिस्‍ट-:

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

बीजेपी कीजारी सूची से ये समझ नहीं आ रहा है धूमल को सुजानपुर से टिकट क्‍यों दिया गया हैं।