गाज बाजार में कहीं भी मिल जाती है। गाजर का हलवा तो बेहद ही स्‍वाद होता है। खासकर सर्दियों में गाजर के हलवा खूब पसंद किया जाता हैं।

 

लेकिन देश दुनिया की जानी मानी सौंदर्य पारखी शहनाज हुसैन के पास गाजर के वो नुस्‍खे भी है जो आपके चेहरों की आभा में चार चांद लगा दें। आइए जानते है कि क्‍या कहती है सौंदर्य विशेषज्ञ शहनाज हुसैन-:  

सर्दियों में बाजार में लाल रंग की गाजर सामान्यतः मार्केट में मिलती है जबकि बाकी सीजन में नारंगी रंग की गाजर देखने को मिलती है।

गाजर विटामिन-सी से भरपूर होती है जिससे शरीर में कॉलाजन की उत्पत्ति होती है जो कि त्वचा को कोमल , मुलायम और लचीला बनाती है। गाजर में विद्यमान विटामिन ए से चेहरे पर झुर्रियां रोकने में मदद मिलती है।

 

 

गाजर का इस तरीके से बनाया जा सकता है फेस मास्‍क

शहनाज हुसैन का कहना है कि गाजर को फेस मास्क के रुप में प्रयोग किया जा सकता है। इसके लिए करना ये है कि गाजर को पानी में उबाल कर ठण्डा होने दें ।

ठण्डा होने पर इसे मसल कर  इसकी लुगदी  बना दे। अब इस लुगदी को चेहरे पर लगाकर थोड़ी देर बाद चेहरे को साफ ताजे पानी से धो डालिए।

 

बस हो गया काम । इससे चेहरे की प्रकृतिक आभा में निखार आएगा। इसके नियमित प्रयोग से कील-मुहांसों तथा काले धब्बों से निजात मिलेगी।