शिमला। हमीरपुर लोकसभा हलके के पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन में भाजपा के राष्टÑीय अध्यक्ष अमित शाह ,राहुल प्रियंका से लेकर वीरभद्र सिंह पर निशाना साध गए । यही नहीं वह कांग्रेस नेताओं को डीलर कहने से भी नहीं चूके।
जपा सांसद अनुराग ठाकुर और उनके पिता पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के जलवे की जगह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का जलवा दिखाने की कोशिश भी इस सम्मेलन के जरिए की गई ।
इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी की आेंर इशारा करते हुए कहा कि देश
को ऐसी सरकार चाहिए जिसे कोई लीडर चलाए। ऐसी सरकार नहीं चाहिए जिसे कोई डीलर
चलाए।
यही नहीं फौजी बहुल हमीरपुर संसदीय हलके को देखते हुए उन्होंने वन रैंक वन पैंशन मसले को भी अलग रंग दिया और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा कि कांग्रेस के लिए
ओआरओपी का मतलब हैं ओनली राहुल -ओनली प्रियंका। कांग्रेस पार्टी पर यह फौजियों की आड़ में यह तीखा हमला हैं।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के केंद्र में सता में आने के बाद ओआरओपी का अपना वादा पूरा किया। अमित शाह ने जयराम ठाकुर की जमकर पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि उन राज्यों में से जिनके जवान देश की सीमा को बचाने के लिए जान देता हैं। एक ही प्रदेश ऐसा है देश में जिसे चार- चार परम वीर चक्र मिले हैं। उन्होंने कहा कि 70 सालों तक फौजियों के सम्मान की किसी ने सुध नहीं ली। लेकिन मोदी सरकार ने सता में आते ही यह सम्मान दिया।
मोदी ने दिया ओआरओपी सेना के जवानों को दिया।शहीद की विधवा को दिया। उन्होंने दिया ओनली राहुल ओनली प्रियंका को वन रैंक- वन पैंशन दिया। नए किसत का वन रैंक वन पैंशन हैं। हमारा जवानों के लिए उनका वन रैंक वन पैंशन वाड्रा गांधी परिवार को दिया।
भाजपा व कांग्रेस में यही अंतर हैं। प्रदेश की कंदराओं में मोदी ने काम किया। चप्पे-चप्पे में काम किया। दुनिया के लिए रेबीज की बीमारी होती है उपचार की पद्धति काम कियाउन्हें अवार्ड दिया। दिल्ली के गलियारों में घूमते थे उनको मिलते थे। मोदी सरकार ने उमेश कुमार भारती को अवार्ड दिया। हजारों वैज्ञानिकों का सम्मान किया।
उन्होंने अपने व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मित्र वीरभद्र सिंह को भी नहीं छोड़ा। वीरभद्र सिंह को कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बना रखा हैं। शाह ने कहा कि कांग्रेस की पांच साल की सरकार में राजा, रानी और राजकुमार के अलावा किसी का स्थान नहीं था,अब जयराम ठाकुर की सरकार में जनता को लगता हैं कि जनता की खुद की सरकार हैं। शाह ने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि जो लोग 650 करोड़ रुपए की चोरी में जमानत पर घूम रहे हैं, वह मोदी पर झूठे आरोप लगा रहे हैं।
उन्होंने कहा हकि अगर कोई भरत मां के टुकड़े करने की बात करेगा तो मोदी सरकर उसे सलाखों के पीछे भेज देगी।
ुइस मौके पर आश्चर्यजनक तौर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि पिछल्ली बार तो भाजपा के पास कुछ नहीं था।
लेकिन इस बार तो केंद्र में ही नहीं प्रदेश में भी भाजपा की सरकार हैं। उन्होंने कहा के मोदी का कोई विकल्प हैं। । जयराम सरकर की एक साल की सरकार की तारीफ की। जयराम सरकार का कोई विकल्प नहीं हैं। शांता कुमार ने आगह किया कि चुनाव चुनाव होता हैं।
इसलिए लापरवाही न हो। एक पल की खता सदियों की सजा दे जाती हैं। उन्होंने कहा कि भारत, व प्रदेश की चिंता न करे केवल अपने पन्ने की चिंता करे।
सम्मेलन में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस बार भी नया इतिहास रचेंगे व दोबार चारों सीटें जीतेंगे। पिछल्ले पांच साल की सरकार में कोई एक रुपए का भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा पाए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस मौके पर कहा कि आज प्रदेश में भाजपा की सरकार को बने हुए एक साल एक महीना एक दिन हुआ हैं। 68 में से 65 हलकोें का दौरा पूरा चुका हूं।
समस्याओं का समाधान के लिए लोगों के बीच जाने की जरूरत हैं। सरकार लोगों के पास पहुंचे इसलिए जनमंच कार्यक्रम शुरू किए। कांग्रेस के लोग जनमंच के नाम पर परेशान हैं।
समझ लीजिए की अगर कांग्रेस परेशान हैं तो काम ठीक हो रहा हैं। आने वाले समय में जनमंच कार्यक्रम को और मजबूत करेंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी जरूरत पड़ी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे बढ़ कर मदद की। उन्होंने कहा कि प्रदेश से चारों सीटों पर भाजपा जीतेगी।
(0)