शिमला।कोटखाई में दसवीं  की छात्रा से गैंगरेप व मर्डर कांड में पकड़े गए पांच आरोपियों से सच उगलवाने के लिए सीबीआई ने इन सबका नारको टेस्‍ट कराने की अदालत से इजाजत ले ली हैं।आज शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे के करीब सीबीआई ने इन पांचों आरोपियों को सेशन जज वीरेंद्र सिंह की  अदालत में पेश किया। अदालत ने इस मामले में आरोपी आशीष चौहान के विरोध को दरकिनार कर सभी का नारको टेस्‍ट कराने की इजाजत दे दी।ये पांचों  आरोपी न्‍यासिक  हिरासत में हैं।

आशीष चौहान की ओर से एडवोकेट अमित शर्मा व रवि टांटा  ने पैरवी की व अदालत से आग्रह किया कि अगर चौहान के स्‍वासथ्‍य पर  नारको टेस्‍ट करवाते समय नकारात्‍मक प्रभाव पड़ा तो क्‍या उसकी जिम्‍मेदार सीबीआई होंगी।  इस  पर सीबीआई ने कहा कि नारको टेस्‍ट  में  ऐसा  कुछ  नहीं होता हैं। इसके बाद अदालत ने  अपना फैसला सुना दिया।

आशीष के अलावा बाकी किसी ने नारको टेस्‍ट का विरोध नहीं किया था व वो चारों नारको कराने के लिए रजामंद थे। इसके अलावा बाकी चारों की ओर से कोई वकील भी पैरवी के लिए नहीं था सो सरकारी वकील  ने पैरवी की व अदालत से कहा कि ये चारों नारको कराने के लिए रजामंद हैं।

 

गौरतल हो कि गुडिया गैंगरेप व कांड में आशीष चौहान,सूरज, सुभाष बिष्‍ट,दीपक,लोकजस और राजू को वीरभद्र सरकार की ओर से आईजी हजूर एच जैदी की कमान में गठित एसआइटी ने गिरफ्तार किया था।इनमें से सूरज का  कोटखाई पुलिस  लॉकअप में कत्‍ल कर दिया था।पुलिस ने कत्‍ल का आरोप राजू के सिर मढ़ दिया था।

सीबीआई  ने पुलिस लॉकअप में सूरज के कत्‍ल के आरोप में आई जैदी,डीसपी मनोज जोशी समेत आठ पुलिस  अफसरों व कर्मियों को गिरफ्तार किया था। ये आठों चार सितंबर तक सीबीआई रिमांड पर हैं। इन  पांचों का  अहमदाबाद में  नारको किया जाएगा।  इससे  पहले दिल्‍ली  में  बाकी प्रक्रियाएं  पूरी की  जाएगी।

आशीष चौहान की ओर से पेश हुए वकील अमित शर्मा और रवि टांटा को जिला शिमला बार एसोसिएशन  ने  बार  से  बर्खास्‍त कर दिया हैं।चूंकि बार ने प्रस्‍ताव पास किया था कि गुडिया गैंगरेप व मर्डर कांड  कोई  भी बार सदस्‍य आरोपियों की पैरवी नहीं करेगा। लेकिन ये दोनों वकील  हाईकोर्ट व जिला अदालत में एक आरोपी आशीष चौहान की ओर से पेश हो गए।

आशीष चौहान  की  ओर से हाईकोर्ट  में  जमानत याचिका दायर की  गई  हैं।जिस पर  छह  सितंबर  को  सुनवाई  होनी  हैं।पिछली  सुनवाई  पर अदालत  टिप्‍पणी  की  थी  कि  आपको  ऐसी  क्‍या जल्‍दी  हैं।