शिमला। नेशनल हेराल्‍ड मामले में सोनिया गांधी व राहुल गांधी को सम्‍मन देने के मामले प गुस्‍साई कांग्रेस पार्टी की ओर से राजधानी शिमला में जलाए जा रहे  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले के दौरान कांग्रेस पार्टी का एक कार्यकर्ता झुलस गया।ये सारा कांड पुलिस व कांग्रेस पार्टी के अध्‍यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्‍खू,विधायक राजेश धर्माणी,प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के उपाध्‍यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां,विधायक रोहित ठाकुर,पूर्व विधायक हरभजन सिंह भज्‍जी  समेत कई कांग्रेसी नेताओं  के सामने हुआ। 

झुलसने के बाद पुलिस ने कोई कोई कार्रवाई नहीं की। कांग्रेस अध्‍यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्‍खू व बाकी नेता बाइट देने में मशगूल हो गए।  पुलिस कीओर से कोई सहायता न मिलने पर किसी की निजी कार को लाया गय जिसमें बिठाकर इस कार्यकर्ता  को आईजीएमसी  भेजा गया। इस कांड से कई सवाल खड़े हो गए है। पुलिस के साथ -साथ  पुतला फूंकने आए कांग्रेस नेता भी सवालों में आ गए है ये दूसरी बार है  जब कांग्रेस पार्टी व युवा कांग्रेस की ओर से दिए गए धरने में कोई घायल हुआ हो।

 

इससे पहले मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे व प्रदेश युवा कांगेस के अध्‍यक्ष विक्रमादित्‍य   की कमान में पिछले साल भाजपा मुख्‍यालय दीपकमल में  दिए धरने के दौरान पथराव हो गया था। जिसमें भाजपा के जिला उपाध्‍यक्ष राजेश शारदा की आंख की रोशनी चली गई थी। लेकिन  कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने तब से लेकर अब तक कोई सबक नहीं लिया व आज  फिार कांड हो गया और एक कार्यकर्ता सामने सामने झ़लस गया। हालांकि  इस समय एक महिला कार्यकर्ता के अलावा दो तीन और कार्यकर्ता भी आग की लपेट में आ गए लेकिन उनके बाल की जले।

सोनिया राहुल के साथ एका दिखाने के लिए दिए गए इस धरने में मुख्‍यमंत्री के बेटे व  युवा कांग्रेस के अध्‍यक्ष विक्रमादित्‍य सिंह धरने में शामिल नहीं हुए। कांग्रेस प्रवक्‍ता नरेश चौहान ने कहा कि वो बाहर है, इसलिए नहीं आए।

बहरहाल इस मौके पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर जहर उगला। प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्‍खू ने कहा कि नेश्‍नल हेराल्‍ड  को कांग्रेस  पार्टी ने लोन दिया था।जो संस्‍था इसे चला रही है वो कंपनी एक्‍ट  के सेक्‍शन 25 के तहत रजिस्‍टर है। उन्‍होंने भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर की एचपीसीए का जिक्र भी किया और कहा कि नेशनल हेराल्‍ड को  सेक्‍शन 25 के तहत नो प्रॉफिट -नो लॅस के तहत चलाया जा रहा है। अरुण जेटली व अनुराग एचपीसीए मामले में कह रहे है कि ये सेक्‍शन 25 के तहत रजिस्‍टर  है। जबकि नेश्‍नल हेराल्‍ड मामले में मुकदमा चला रहे हे। अदालत को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे है।

इन भाषणों के बाद डीसी आफिस के बाहर  कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मोदी का पुतला जलाया। पहले इसमें ठीक से आग नहीं लगी लेकिन बाद में अचानक ज्‍वाला उठ खड़ी हुई और कांग्रेस कार्यकर्ता मनोज अधिकारी बुरी तरह से झुलस गया।

इस मामले की भनक लगने पर भाजपा नेता  तुरंत हरकत में आ गए और भाजपा के चीफ प्रवक्‍ता गणेशदत से लेकर  पार्टी महा‍सचिव राजीव बिंदल ने इस पूरे मामले की जांच की मांग कर डाली। मीडिया को जासरी अपने बयानों में गणेश दत व राजीव बिंदल ने कहा कि पुलिस की मौजूदगी में ये सारा कांड हो गया व इसके लिए शिमला के एसपी डी डब्‍ल्‍यू नेगी  व  डीसी दिनेश मल्‍होत्रा जिम्‍मेदार है। जब भाजपाई प्रदेश की भ्रष्‍ट वीरभद्र सिंह सरकार के खिलाफ पुतले जलाती है तो पुलिस पुतले छीन ले जाती है व कार्यकर्ताओं के साथ धक्‍कामुक्‍की तक करती  है। इसके बाद एफआईआर तक दर्ज कर दी जाती है।लेकिन यहां प्रशासन व पुलिस  कांग्रेसियों का साथ देती है।

कांग्रेस पार्टी की ओर से दिए गए धरने की तस्‍वीरें देखें यहां-