बिलासपुर। यहां से करीब 15 किलोमीटर  गोबिंद सागर झील में यात्रियों से भरी एक निजी बस के गिर जाने से उसमें  सवार यात्रियों में से 23 की मौत हो गई है।जबकि 17 यात्रियों को बचा लिया गया है

हादसा बुधवार  सुबह  घुमारवीं के भगेड़ के पास राईंया पुल  पर हुआ। जब यात्रियों से खचाखच भरी ये बस पुल की रेलिंग तोड़तीहु ई नीच  झीलमें जा गिरी। कई  यात्री छत  पर भी  थे। जैसे हीबस परनी मेंपहुंची सभीयात्री जान बचाने के लिए  नीचे कूदने लगे।

ये  बस  यात्रियों को लेकर ऋषिकेश से  बिलासपुर  की ओर जा रही थी।हादसे की जानकारी मिलते ही हजारों स्‍थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य मेंजु ट गए।उसकेबाद सरकारी अमला भी मौके पर पहुंच गया। दोपहर बाद तक सभी लाशों और बस को झील से बाहर निकाल लिया गया। बस में एक भी यात्री नहीं बचा था।हादसे की जानकारी मिलते ही शिमला से डीजीपी संजय कुमार और प्रधान सचिव राजस्‍व तरुण श्रीधर भी मौके पर के लिए रवाना हो गए।

प्रदेश के राज्‍यपाल उर्मिल सिंह और मुख्‍यमंत्री वीभद्र सिंह समेत पूरी केबिनेट ,स्‍पीकर बीबी बुटेल और भाजपा ,हिलोपा के नेताओं ने हादसे पर शो जताया है।मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह ने हादसे की मजिस्‍ट्रट  जांच कराने के आदेश दिए है और आदेश का जिम्‍मा एडीएम बिलासपुर को सौंपा है।