शिमला। मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह  ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्‍याशी को लेकर मचाए जा रहे शोर को लेकर कहा है कि हिमाचल में मोदी का मंत्र चलने वाला नहीं है।  कांग्रेस  पार्टी के निशाने पर गुजरात के मुख्‍यमंत्री  को वीरभद्र  सिंह ने अपना मित्र करार दिया।वो दो बार प्रदेश  चुनाव प्रचार में आए और दोनों ही बार कांग्रेसियों प्रत्‍याशियों की जीत हुई है।  इसके अलावा वो प्रदेश के प्रभारी भी रहे है।इसलिए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को मोदी की हवा से डरने की जरूरत नहीं है और किसी को भ्रांति पालने की जरूरत नहीं है। मोदी  चुनाव में पहले भी कोई  प्रभाव  नहीं डाल पाए थे और अब भी वो कोई प्रभाव नहीं डाल पाएंगे।हिमाचल में मोदी नहीं वीरभद्र सिंह की हवा चलती है। उन्‍होंने कहा कि जनता ने पहले विधानसभा और उसके बाद मंडी लोकसभा उप चुनाव में भाजपा को नकार दिया। अब लोकसभा चुनाव में कांग्रेस चारों सीटें जीतेगी।

वीरभद्र सिंह कांग्रेस मुख्‍यालय राजीव भवन में शिमला संसदीय हलके पदाधिकारियों और प्रभारियों की बैठक में बोल रहे थे।

इस मौके पर बैठक में कांग्रेसियों ने विकास लेकर कई मसले उठाए। कांग्रेसियों ने शिमला संसदीय हलके से मजबूत प्रत्‍याशियों को उतारने की मांग की। इन पदाधिकारियों ने कहा कि सिरमौर और सोलन वालों को लोकसभा चुनावों में पूर्व में मौकादियाजा चुका है। इसलिए इस बार जिला शिमला के प्रत्‍याशी  को मौका मिलना चाहिए। कसौली से आए एक कांग्रेसीनेता ने पूर्व सांसद कृष्‍ण दत सुल्‍तान पूरी  के बेटे को टिकट देने की मांग की। उक्‍त कांग्रेसी ने कहा कि कृष्‍ण दत सुलतान पुरी छह बार सांसद रहे थे जिस तरह से मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह छह बार मुख्‍यमंत्री बने है। उनके बेटे विनोदपुरी का शिमला संसदीय हलके में अच्‍छा दखल है इसलिए उन्‍हें टिकट मिलना चाहिए।इस मौके पर सोलन और सिरमौर से आए पदाधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि पार्टी जिसे भी टिकट  देगी वो पूरा समर्थन देंगे।

धूमल व अनुराग के घपलों को ले जाएंगे जनता के बीच

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्‍खू ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी धूमल व उनके सांसद बेटे अनुराग ठाकुर के घोटालों को जनता के बीच ले जाएगी। सुक्‍खू शिमला संसदीय चुनाव हलके के कांग्रेस पदाधिकारियों और प्रभारियों की आज हुई बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।सुक्‍खू ने कहा कि हमीरपुर से भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने मुबंई और दुबई के ही दौरे किए हमीरपुर में तो दिखे ही नहीं ।

 

भाजपा सरकार में एचपीसीए को खेलों को बढ़ावा देने के लिए जमीनें लीज पर दी थी। लेकिन धूमल व अनुराग ने सोसायटी  को कंपनी बना दिया और सारी जमीनें कंपनी के नाम कर दी। आम जनता के फोन टेप किए गए। भूमि घोटाले किए गए।कांग्रेस पार्टी जो आरोप विपक्ष में रहते लगाती थी वो  सरकार की जांच में आज सही साबित हो रहे है।

सुक्‍खू ने कहा कि भाजपा सुविधा की राजनीति करती है।उसे जनता से कुछ लेना देना नहीं है। भाजपा राजनीति व क्रिकेट के व्‍यापारीकरण की राजनीति करती रही। कांग्रेस पार्टी ने आज शिमला संसदीय हलके के पार्टी के पदाधिकारियों और प्रभारियों से  फीडबैक लिया। सुक्‍खू  ने कहा कि प्रत्‍याशियों की घोषणा दिसंबर में कर दी जाएगी।पैराशूट  से प्रत्‍याशी नहीं उतरेगा।इसके बाद मंडी संसदीय हलके की बैठक होगी।