शिमला। गुटबाजी के बीच प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के दोनों गुटों  के  चुनाव 14  व 17  अगस्‍त को होने जा  रहे  है। महासंघ के एस एस  जोगटा  गुट ने आज  शिमला  में  एलान  किया  कि  महासंघ  के चुनाव  14  अगस्‍त को बागवानी विभाग के  प्रांगण में कराए जाएंगे।  उन्‍होंने  सुरेंद्र  मनकोटिया  गुट  पर  हमला  बोलते  हुए प्रदेश  सरकार से उनके  जिला व ब्‍लाक  स्‍तर  के  हुए  चुनावों को  वेरीफाई करने की  मांग  की ।

जोगटा  ने  यहां  आयोजित  प्रेस कांफ्रेंस में  कहा कि  सरकार  पता लगाए  कि  उनके  जिला  व ब्‍लाक  स्‍तर के चुनाव कब  हुए  है। उन्‍होंने सरकार  से सुरेंद्र गुट  वर्चस्‍व  वाले महासंघ पर पांबदी  लगाने  की  मांग  की है।साथ  ही उन्‍होंने सुरेंद्र गुट  को  14  अगस्‍त  को  होने  वाले महासंघ के  चुनाव में  हिस्‍सा ले अपनी ताकत आजमाने का न्‍यौता भी  दिया है।

महासंघ के  महासचिव जोगटा  ने  कहा कि उन्‍होंने  कर्मचारियों  के इस  सबसे  बड़े  संगठन के चुनाव सात  महीने  में  विधिवत  तरीके  से  करवाए  हैं।अब प्रदेश  कार्यकारिणी  के चुनाव  14 को अगस्‍त होंगे।

जोगटा  ने  सुरेंद्र  गुट  पर  आरोप लगाया कि वो  प्रदेश के कर्मचारियों  को  भ्रमित  कर  रहे  है  ।उन्‍होंने  महासंघ  के चुनाव रदद  कराने के लिए अदालत  का  दरवाजा खटखटाया और  हाईकोर्ट  में को  भी  ये  कहकर गुमराह  किया कि उनके  चुनाव 2011  में  हो चुके  है  अब 2014में  होंगे।अब  कर्मचारियों को  तय  करना  है कि उन्‍हें  किसके साथ  जाना है।

उन्‍होंने  सुरेंद्र  गुट से  जुड़े सभी कर्मचारियों का आहवान किया कि वो भी  उनके  साथ  जुड़े  वो  गुटों में  बंटे  महासंघ में  एका  स्‍थापित  किया जाए।जोगटा  ने  कहा  कि वो  कोई पैनल  नहीं  उतार  रहे  है।  14 अगस्‍त  को जो हाउस  तय  करेगा उसी  के  मुताबिक कार्यकारिणी बनेगी।

इस  मौके पर  महासंघ के अध्‍यक्ष हेम  सिंह ठाकुर  ने  कहा कि वो 12  बार  महासंघ में  सका  स्‍थापित  करने के प्रयास कर चुके है।  लेकिन प्रदेश  के  राजनेताओं व कर्मचारियों की  महत्‍वकांक्षाओं ने कर्मचारियों को बुरी तरह से  बांट दिया।इसका  फायदा सरकार  व नौकरशाह उठा  रहे  है।

यहां  ये  दिलचस्‍प  है  कि 17 अगस्‍त को सुरेंद्र  गुट  ने  भी  महासंघ  की  प्रदेश  कार्यकारिणी के चुनाव  की  तारीख घोषित की  है।