शिमला। मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह  व प्रदेश  कांग्रेस  अध्‍यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्‍खू शनिवार  को  1998 से लगातार भाजपा के कब्‍जे में रही हमीरपुर लोकसभा सीट को कब्‍जाने का फार्मूला निकालेंगे।

सुक्‍खू की ओर से हमीरपुर  लोकसभा क्षेत्र  के सभी 17 विधानसभा हल्‍कों के पदाधिकारियों की  की  बुलाई गई इस बैठक के हंगामेदार रहने के आसार है। दिलचस्‍प ये है कि इस मामले में आमने -सामने ठाकुरों की फौज होगी।भाजपा से संभावति प्रत्‍याशी धूमल- अनुराग दोनों ठाकुर है। कांग्रेस से फैसला लेने वाले वीरभद्र व सुक्‍खू भी ठाकुर है। तो कांग्रेस से संभावित प्रत्‍याशी नरेंद्र व रामलाल भी ठाकुर है।

पार्टी सूत्रों के  मुताबिक इस  बार हाईकमान ने मिशन-2014 के तहत प्रदेश से चारों सीटें कांग्रेस  की  झोली में  डालने  के  निर्देश  दिए  है। इसलिए  पार्टी ने  सबसे  पहले हमीरपुर संसदीय हल्‍के के पदाधिकारियों व  प्रभारियों  का  जनरल  हाउस  बुलाया है।

इस सीट  को जीतना  मुख्‍यमंत्री  वीरभद्र  सिंह  व सुखविंदर सुक्‍खू  दोनों  की  ही प्रतिष्‍ठा  का  सवाल  बना  हुआ  है। प्रदेश  में  इस समय  कांग्रेस की  सरकार  है इसलिए  वीरभद्र  सिंह पर  दबाद रहेगा  की वो  इस  सीट  को  किसी भी कीमत पर कांग्रेस की  झोली में डाले।  जबकि  प्रदेश  कांग्रेस अध्‍यक्ष सुक्‍खू  पर  धूमल व अनुराग के साथ सांठगांठ करने व  दोस्‍ती  निभाने  के लांछन  लगते रहे  है। सुक्‍खू  पर ये  आरोप  लगते रहे  है  कि  वो  अपना चुनाव धूमल व  अनुराग  की  मदद  से  जीतते  रहे है  और  बदले धूमल  व अनुराग  की चुनाव में  मदद  करते  रहे  है। हालांकि इस  बार  सुक्‍खू  विधानसभा  चुनाव  हार  गए थे।

सुक्‍खू के सामने इस दाग को धोने  की चुनौती  है।

इसके अलावा इस  सीट  से  प्रत्‍याशी कौन होगा इस पर भी  कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की राय  ली  जाएगी। ये  भी  अहम  मसला  है।

सभी  दावेदार अपने-अपने  दांव चलेंगे।  बैठक  में बिलासपुर  से पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर,पार्टी उपाध्‍यक्ष व पूर्व  सांसद चंद्र कुमार, अजय  महाजन,अनिता  वर्मा,नरेंद्र  ठाकुर समेत  कई  दिग्‍गज  शामिल होंगे। शनिवार  की  बैठक इन  सब  कारणों से हंगामेदार रहने  के आसार  है। अनिता वर्मा, रामलाल  ठाकुर, नरेंद्र  ठाकुर व सुनील शर्मा यहां से टिकट के संभावित दावेदार है।रामलाल ठाकुर  व नरेंद्र  ठाकुर धूमल व अनुराग  से  चुनाव  हार चुके  है। ये ही मुख्‍य दावेदार भी है।

पूर्व विधायक व पार्टी  के महासचिव हरभजन सिंह  भज्‍जी  ने  कहा कि हमीरपुर  संसदीय सीट  को  कैसे  जीतना  है  इस  पर  मंथन किया  जाएगा। सभी से  राय  ली  जाएगी।उन्‍होंने  कहा  कि प्रत्‍याशी  कौन होगा इस  पर अभी फैसला लेना  जल्‍दी  होगा। लेकिन  बातचीत की  जाएगी।उन्‍होंने कहा कि इसके बाद बाकी तीन संसदीय  हल्‍कों की इसी  तरह  बैठकें बुलाई जाएगी।इस कड़ी  में आगे  कांगड़ा,शिमला व आखिर  में मंडी  संसदीय हल्‍के के  पदाधिकारियों और प्रभारियों की बैठकें  होंगी। इन  बैठकों  के बाद इन  हल्‍कों में  जाकर  दो-दो कंवेंशंस आयोजित  की  जाएगी।भज्‍जी  ने  कहा  कि  हाईकमान की  मिशन 2014  को हासिल करने  के लिए  सब कुछ  किया जाएगा।

 

 

 

 

मौजूदा  समय  में  भरतीय जनता युवा मोर्चा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अनुराग ठाकुर इस सीट  से सांसद  है। 1998  से 2007-07  तक  कैश  फार क्‍वेश्‍चन  मामले में फंसे  भाजपा सांसद  सुरेश चंदेल  यहां से जीतते  रहे। इसके बाद 2007 में  उन्‍हें अपना  पद गंवाना पड़ा।2007  में  प्रेम कुमार धूमल यहां से सांसद बने।दिसंबर2007 में  वो प्रदेश  के  सीएम  बने  तो ये सीट खाली हो गई।2008 उप चुनाव  में भाजपा ने  यहां  से अनुराग  ठाकुर  को  चुनाव मैदान  में  उतारा  व वो  रिकार्ड करीब 1लाख,74  हजार मतों  से  जीते। 2009 के लोक सभा चुनाव  में अनुराग ने  फिर  72  हजार  के करीब मतों से जीत  हासिल की।