गर्मियों की चिलचिलाती धूप ना केवल त्वचा को मुरझा देती है, बल्कि समय के साथ ये त्वचा को काला, बेजान और झुर्रियों से भर देती है। सूरज की किरणों से त्वचा को होने बाले नुकसान से बचने के लिए हम मार्किट में बिकने बाली महंगी सनस्क्रीन खरीदते हैं जिसमे काफी टॉक्सिन्स होते हैं और जेब पर […]
गर्मियों की चिलचिलाती धूप ना केवल त्वचा को मुरझा देती है, बल्कि समय के साथ ये त्वचा को काला, बेजान और झुर्रियों से भर देती है। सूरज की किरणों से त्वचा को होने बाले नुकसान से बचने के लिए हम मार्किट में बिकने बाली महंगी सनस्क्रीन खरीदते हैं जिसमे काफी टॉक्सिन्स होते हैं और जेब पर भारी पड़ती है जबकि हम घर के किचन में रखी चीज़ों से ही नैचरल सनस्क्रीन बना सकते हैं जोकि त्वचा के ज्यादा अनुकूल होती है और बाजार में बिकने बाली सनस्क्रीन के बराबर ही प्रभाबी भी होती है ।
घर में उपलब्ध चीजों से सनस्क्रीन बनाने के लिए एलोवेरा जेल, नारियल तेल, शिया बटर और जिंक ऑक्साइड जैसे प्राकृतिक अवयवों का उपयोग किया जा सकता है। इन अवयवों को मिलाकर एक क्रीम बनाई जा सकती है जो त्वचा को धूप से बचाने में मदद करती है।
1 —खीरा और गुलाब जल
त्वचा के लिए गुणकारी खीरा का इस्तेमाल भी आप सनस्क्रीन लोशन बनाने के लिए कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले खीरे को कद्दूकस करने के बाद इसका पूरा रस निकाल लें। अब इसमें गुलाबजल मिलाकर एक घोल तैयार कर लें। अब इस मिश्रण को आप सनस्क्रीन की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। ठंडी तासीर की वजह से खीरा आपको ठंडक देगा।
2 नारियल और जैतून तेल
नारियल और जैतून तेल से बना सनस्क्रीन त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए आधे कप नारियल तेल में ऑलिव ऑयल की 15 बूंदें डालें। अब इसमें 7 बूंद कैरट सीड्स ऑयल मिलाएं और इसे एक कांच की बोलत में भरकर रख दें। आप इसे लंबे समय तक सनस्क्रीन के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
3 शिया बटर और बदाम तेल
कांच के कटोरे में दो चम्मच बादाम का तेल, एक चम्मच शिया बटर, 1 चम्मच कोको बटर, विटामिन ए कैप्सूल, जिंक ऑक्साइड आधा चम्मच लें।
सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर एक एयर टाइट कंटेनर में रख ले और बाहर जाने से 15 —20 मिनट पहले लगा लें।
4 एलोवेरा और शिया बटर
एलोवेरा और शिया बटर सनस्क्रीन बनाने के लिए 1 चम्मच एलोवेरा जेल, 1.-2 चम्मच नारियल तेल, 3.-4 चम्मच शिया बटर और 3-4 चम्मच जिंक ऑक्साइड को एक कटोरे में मिलाकर क्रीम जैसा मिश्रण बना ले। इस मिश्रण को एक प्लास्टिक के डब्बे में डाल कर फ्रीज में रख लीजिये और इसका हर दो घण्टे बाद नियमित रूप से उपयोग कीजिये। एलोवेरा जेल त्वचा को मॉइस्चराइज करने में मदद करता है और त्वचा को ठंडक प्रदान करता है।
5 विटामिन ई और जिंक ऑक्साइड सनस्क्रीन बनाने के लिए 1 चम्मच एलोवेरा जेल, 4.-5 बूंद विटामिन ई का तेल, 1 चम्मच सूरजमुखी का तेल और 2.-3 चम्मच जिंक ऑक्साइड को कांच के कटोरे में मिलाकर क्रीम जैसा मिश्रण बना लें। इस मिश्रण को फ्रीज में एयरटाइट कन्टेनर में रख लें और अपनी सुविधा के अनुसार हर दो तीन घण्टे के बाद लगा लें ।
जिंक ऑक्साइड त्वचा के लिए एक अच्छा सनस्क्रीन है क्योंकि यह यु वी ए और यु वी बी दोनों किरणों को ब्लॉक करता है।
6 -अखरोट तेल सनस्क्रीन
1/ 4 कप एलोवेरा जेल, 25-30 बूंद अखरोट का तेल, 1 कप शिया बटर, 2.-3 चम्मच नारियल तेल और 2.-3 चम्मच जिंक ऑक्साइड को कांच के कटोरे में मिक्स करके क्रीम जैसा मिश्रण बना लें और इस मिश्रण को फ्रीज में रख लें । इस क्रीम को त्वचा पर दो घण्टे के बाद अप्लाई करें ।
शिया बटर त्वचा को नरम और मुलायम बनाने में मदद करता है। नारियल तेल त्वचा के लिए एक प्राकृतिक सनस्क्रीन है।
कांच के कटोरे में चार चमच्च ऐलोवेरा जेल और चार चमच्च नारियल तेल को अच्छे से मिक्स करें जब तक इसका टेक्सचर अलग क्रीमी टाइप न हो जाए ।इसको सुगन्धित करने के लिए दो या तीन बून्द गुलाब या चंदन का तेल डालें। इन सबको मिक्स करके क्रीम बना लें ।
इस क्रीम को एक कांच के डब्बे में रख दें। जब भी आप बाहर निकले तो इसे 15 या 20 मिनट पहले चेहरे, गर्दन और हाथों पर अच्छी तरह से लगाए और 2 से 3 घंटे बाद नियमित रूप से लगाएं।
लेखिका शहनाज़ हुसैन अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सौन्दर्य विशेषज्ञ है और हर्बल क्वीन के रूप में लोकप्रिय है
