शिमला। भारत -पाक के बीच चल रहे संघर्ष के बीच आज यानी शनिवार को पांच के बजे से दोनों देशों के बीच सीजफायर हो गया हैं।

जानकारी के मुताबिक पाकिस्‍तान के डायरेक्‍टर जनरल ऑफ मिलिट्री आपरेशन और भारत के डायरेक्‍टर जनरल ऑफ मिलिट्री आपरेशन के बीच आज दोपहर बाद साढ़े तीन बजे के करीब बातचीत हुई । इस बातचीत में दोनों ओर से हर तरह की गोलाबारी और मिलिट्री एक्‍शन रोकने पर सहमति हुई। जो ये फैसला भारतीय समय के मुताबिक पांच बजे से लागू माना जाएगा इस तरह की सहमति बनी हैं।

इस फैसले की घोषणा विदेश सचिव विक्रम मिस्‍त्री ने एक संवाददाता सम्‍मेलन में मीडिया से साझा की । उन्‍होंने कहा कि अगली  डीजीएमओ के बीच अगली वार्ता 12 मई को 12 बजे होगी ।

उधर, अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने आज  अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दावा किया है भारत व पाकिस्‍तान के बीच चल रहे संघर्ष को लेकर अमेरिका की ओर से रात भर वार्ता जारी रही और दोनों देश सीज फायर के लिए सहमत हो गए।

 

इस सीज फायर से किसे फायदा होगा ये इस पर अभी मंथन होना है। क्‍योंकि इससे पाकिस्‍तान को अब और तैयारी करने के लिए समय मिल जाएगा और वो दोबारा से अपनी हरकतें शुरू कर देगा।