शिमला। भारत -पाक के बीच चल रहे युद्ध में जम्‍मू -कश्‍मीर के सीमा से लगते राजौरी इलाके में पाक की ओर से की गई गोलाबारी में जिला कांगड़ा के शाहपुर नगर पंचायत के सुबेदार मेजर पवन कुमार शहीद हो गए हैं।

उनकी शहादत की जानकारी मिलने पर उनके पैतृक गांव में माहौल गमगीन हो गया। भारत -पाक के बीच चल रहे संघर्ष के दौरान हिमाचल से वीरगति को प्राप्‍त करने वाले मेजर सुबेदार पवन कुमार पहले यौद्धा है जो वीरगति को प्राप्‍त हुए हैं।पवन कुमार 25 पंजाब रेजीमेंट में तैनात थे।

रण बांकुरों की भूमि हिमाचल से सैंकड़ों जवान इन दिनों सीमा पर तैनात है और पाकिस्‍तान के किसी भी तरह के हमले का मुंहतोड़ जवाब देने में जुटे हैं।  

उनके पिता गरज सिंह भी भारतीय सेना से बतौर हवलदार सेवानिवृत हो चुके हैं।

इनकी शहादत पर मुख्‍यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्‍खू  से लेकर प्रदेश के तमाम नेताओं और जनता ने शोक व्‍यक्‍त किया हैं।