कनाडा के वैंकूवर  में लापु लापु  उत्‍सव में भीड़ में कार घुसाकर एक व्‍यक्ति ने नौ लोगों को जिंदा रौंद डाला और कई घायल हो गए हैं। कितने घायल हुएहैं ये अभी तक साफ नहीं हुआ हैं। पुलिस ने नौ लोगों के मौतों की पुष्टि कर दी है।

प्रवासी श्रमिक फिलीपिनौ समुदाय के लोगों  की ओर से लापु लापु स्ट्रीट फेस्टिवल मनाया जा रहा था जिसमें सैंकडों लोग शामिल थे , इस बीच एक काले रंग की एसयूवी इस भीड़ में घुस गई और सबको रौंदती चली गई।

तीस साल के कार चालक को बाद में लोगों ने दबोच लिया व बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया ।

इस वारदात ने कनाडा को स्‍तब्‍ध कर दिया हैं।

पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और घायलों को अस्‍पताल पहुंचा दिया हैं। पुलिस मामले की पूरी तहकीकात करने में जुट गई हैं। शुरूआती जानकारी में कहा जा रहा है कि ये आंतकी हमला नहीं हैं।

 

कनाडा के प्रधनमंत्री मार्क कार्नी ने कहा कि उनके राष्ट्रीय सुरक्षा और खुफिया सलाहकार तथा सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री ने स्थिति के बारे में जानकारी दी व मौजूदा साक्ष्यों के आधार पर, “कनाडाई लोगों के लिए कोई सक्रिय खतरा नहीं है”। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके मंत्री स्थानीय कानून प्रवर्तन के साथ-साथ प्रांतीय और नगरपालिका अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं।

प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा कि देश के बाकी लोगों की तरह वे भी वैंकूवर में हुई इस दर्दनाक घटना की खबर सुनकर “स्तब्ध, हताश और दुखी” हैं।

 

प्रवासी फिलिपिनो श्रमिकों के अधिकारों की वकालत करने वाले एक गैर-लाभकारी संगठन ने कहा कि वह “वैंकूवर में आज रात लापु-लापु दिवस ब्लॉक पार्टी में हुई दुखद घटनाओं से बहुत दुखी और स्तब्ध है”।

 

 

समुदाय में निहित एक फिलिपिनो संगठन के रूप में, हम अपने साथी [साथी फिलिपिनो जिनमें बुजुर्ग और बच्चे शामिल हैं, को लगी चोटों के बारे में सुनकर स्तब्ध हैं। हमारी संवेदनाएँ, प्यार और एकजुटता सभी पीड़ितों, उनके परिवारों और इस त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं।

 

संगठन ने कहा कि यह  उत्‍सव हमारे इतिहास और एकता का जश्न मनाने के लिए था। इसके बजाय, यह हमारे समुदाय के लिए गहरे दुख और चिंता का क्षण बन गया है।संगठन ने फिलिपिनो समुदाय से एक साथ आने का आह्वान किया हैं।