शिमला। पर्यटन निगम के अध्‍यक्ष आर एस बाली ने कहा कि पर्यटन निगम के तमाम होटलों के लिए राशन से लेकर बाकी तमाम तरह ही खरीदारी अब सिविल सप्‍लाइज कारपोरेशन करेगा। इस बावत आज राजधानी के होटल होटल डे में पर्यटन निगम और सिविल सप्‍लाइज निगम के प्रबंध निदेशकों  राजीव कुमार और राजेश्‍वर गोयल के बीच एक समझौता ज्ञापन पर दस्‍तख्‍त किए गए। इस मौके पर बाली मौजूद रहे।

बाली ने इस मौके पर कहा कि शुरू में 25 करोउ़ रुपए की खरीद की जाएगी। अब हरेक होटल किचन से लेकर लिनन तक की अपने स्‍तर पर खरीद करता है। लेकिन अब एक साथ खरीद की जाएगी तो खर्च में कमी आएगी।

उन्‍होंने दावा किया कि चार महीने बाद इस खरीददारी से कितने करोड़ों की बचत हुई ये सामने आ जाएगा। अभी तक होटलों में सालाना 40 करोड़ के करीब खरीद  की जाती हैं। बाली ने कहा कि होटलों का काम खरीददारी करना नहीं हैं।

ये पूछे जाने पर कि क्‍या वाइल्‍ड फलावर हाल के लिए भी सिविल सप्‍लाइज कारपोरेशन ही खरीददारी करेगा। बाली ने खुलासा किया कि वाइल्‍ड फलावर हाल निगम के पास नहीं हैं। ये होटल सरकार के पास हैं। निगम चाहता है कि इसे निगम को दे दिया जाए।

इसके अलावा उन्‍होंने कहा कि होटलों की रेनोवेशन कराना बेहद जरूरी है। पर्यटन के लिए 22 सौ करोड़ की एडीबी की योजना मंजूर हुई हैं। सरकार ने इस रकम में से तीन सौ करोड़ पर्यटन निगम को होटलों की रेनोवेशन कराने के लिए देने का वादा किया हैं।

उन्‍होंने बड़ा दावा किया कि पिछले ढाई सालों में पर्यटन निगम का सालाना टर्न ओवर पहले 109 करोड़ और इस बार 107 करोड़ तक पहुंच गया हैं।  इसमें से कर्मचारियों की अब तक 41 करोड़ की देनदारियां अदा की जा चुकी है और सरकार की ओर से अब तक निगम को कोई भी अनुदान नहीं दिया गया हैं।