शिमला।नेता प्रतिपक्ष जयराम ने बेशक उनके घर की ड्रोन से जासूसी करने के सनसनीखेज इल्जाम सुक्खू सरकार पर लगाए है लेकिन जो दस्तावेज सामने आए है उनके हिसाब से ड्रोन से शिमला जल प्रबंधन निगम राजधानी में एमसी एरिया में तमाम प्रापर्टी की जीआइसी मैपिंग कर रहा है। ड्रोन उड़ाने के लिए बाकायदा एडीएम […]
शिमला।नेता प्रतिपक्ष जयराम ने बेशक उनके घर की ड्रोन से जासूसी करने के सनसनीखेज इल्जाम सुक्खू सरकार पर लगाए है लेकिन जो दस्तावेज सामने आए है उनके हिसाब से ड्रोन से शिमला जल प्रबंधन निगम राजधानी में एमसी एरिया में तमाम प्रापर्टी की जीआइसी मैपिंग कर रहा है।
ड्रोन उड़ाने के लिए बाकायदा एडीएम कानून व्यवस्था से अलग-अलग समय पर मंजूरी ले रखी हैं।
जो मंजूरी दे गई है ड्रोन में खतरनाक वस्तुओं को ले जाने की मनाही हैं। इसके अलावा तमाम तरह के सुरक्षा मापदंडों का पालन करने के निर्देश भी प्रशासन दे रखे हैं।
लो फलाइंग जोन में उड़ान भरने की मनाही हैं।
मुख्यमंत्री ने हालांकि इस बावत सदन में कुछ नहीं कहा लेकिन बाद में सदन के बाहर मीडिया से बातचीत में साफ किया कि शिमला जल प्रबंधन निगम की ओर से नगर निगम एरिया में प्रापर्टी की जीआइसी मैपिंग की जा रही है।
ये ड्रोन उन्ही की ओर से उड़ाए जा रहे है और प्रापर्टी की जीआइसी मैपिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सनसनी फैला रहे हैं।
