अगर शादी नहीं हो रही है तो शास्‍त्रों में कई तरह के उपाय बताए गए हैं और ये ज्‍यादा मुश्किल भी नहीं हैं। शास्‍त्रों में उल्‍लेख है कि इन उपायों  के करने से शादी का होना लगभग पक्‍का ही हैं।

 

यहां जाने क्‍या करे

अगर शादी में देरी हो रही है तो 12 वें घर के स्‍वामी  यानी जो राशि या अंक 12 वें घर में है उसके स्‍वामी के दिन से व्रत रखना शुरू कर दें। ये बहुत शक्तिशाली उपाय हैं। इसके अलावा आसान भी हैं।

 

इसे इस तरह भी समझ सकते है कि जैसे अगर 12वें घर में मेष  व वृश्चिक राशि है या 1 या 8  अंक अंकित है तो  मंगलवार  का व्रत शुरू कर दें। अगर वृष  और तुला  या 2 या 7 अंक अंकित है तो शुक्रवार से व्रत शुरू कर दें। अगर मिथुन व कन्‍या  या 3 व 6 अंक अंकित है तो बुधवार से व्रत शुरू कर सकते हैं। अगर कर्क  या 4 अंक अंकित है तो सोमवार से,सिंह राशि  या 5 अंक अंकित है तो रविवार का व्रत शुरू कर दें ।

 

इसी तरह अगर धनु व मीन या 9 व 12 अंक अंकित है तो वीरवार और मकर व कुंभ या 10 या 11 अंक अंकित हैं तो शनिवार का व्रत शूरू कर दें। केवल इस एक उपाय से  ही लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

इसके अलावा शुक्र अगर चंद्रमा के साथ बैठा है या कर्क राशि में है तो ये शादी होने में दिक्‍कत देता हैं। इसके लिए देवी अन्‍नपूर्णा की पूजा करे।शुक्र के साथ सूर्य बैठा हो या शुक्र सिंह राशि में है तो भी शादी होने में दिक्‍कत आती हैं इसलिए ललिता देवी की पूजा करे। शुक्र के साथ गुरु बैठा हो या शुक्र गुरू की राशि में हो तो सरस्‍वती की पूजा करें। जरूर लाभ मिलेगा।

इसके अलावा 12वें घर के स्‍वामी के देवता के पूजा करें तो शादी की राह में आ रही बाधाएं निश्चित  तौर पर दूर हो जाएंगी।

इसके अलावा भी कई बहुत सारे उपाय शास्‍त्रों में बताए गए हैं।

डिसक्‍लेमर – यहां दी गई जानकारी ज्‍योतिषिय व शास्‍त्रों  जैसे माध्‍यमों व विभिन्‍न मान्‍ययताओं के आधार पर जुटाई गई हैं।  किसी भी तरह उपयोग करने से पहले स्‍टीकता व विश्‍वसनीयता के लिए विशेषज्ञों से जरूर सलाह ले लें।