शिमला। कांग्रेस के छह व तीन आजाद विधायकों की ओर से क्रास वोटिंग करने के बाद ड्रा या टाई के जरिए जीते भाजपा प्रत्‍याशी हर्षमहाजन को विजेता घोषित करने के चुनावआयोग के फैसले को कांग्रेस के हिमाचल से राज्‍यसभा प्रत्‍याशी अभिषेक मनु सिंघवी ने प्रदेश हाईकोर्ट में आज चुनौती दे दी है।

भाजपा के राज्‍यसभा प्रत्‍याशी हर्ष महाजन बतौर राज्‍यसभा सांसद शपथ ग्रहण भी कर चुके हैं।

आज प्रदेश हाईकोर्ट पहुंचे कांग्रेस प्रत्‍याशी अभिषेक मनु सिंघवी ने इस बावत खुद खुलासा  किया व कहा कि उन्‍होंने इस चुनाव को चुनौती दी है और महत्‍वपूर्ण कानूनी मुददे को उठाया हैं। उन्‍होंने कहा कि कानून व नियमों में कहीं ऐसा कोई प्रावधान नहीं है कि अगर दोनों प्रत्‍याशियों को बराबर –बराबर मत मिल जाए तो ड्रा या टाई से जीतने वाले प्रत्‍याशी को विजेता घोषित कर दिया जाए।

उन्‍होंने कहा कि ये एक धारणा व प्रचलन है कि ऐसी स्थिति में तो जीत जाए उसे विजेता घोषित कर दिया जाए लेकिन कानून व नियमों में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। इस‍लिए इस चुनाव को चुनौती दी गई हैं। ये धारणा गलत है व इस तरह किसी को विजेता घोषित कर देना भी गलत हैं।

उन्‍होंने कहा कि इस तरह की याचिका का दायर करने के लिए एक विचित्र सा नियम है कि इसे दायर करने के लिए खुद याचक को आना पड़ता हैं। अमूमन याचिका दायर करने के लिए याचक की जरूरत नहीं होती है वह वकीलों के जरिए दायर की जाती हैं। लेकिन नियम है तो वह आए हैं।अब इस मामले को नियमों के मुताबिक हाईकोर्ट को देखना है व पड़ताल करने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

इस याचिका के दायर करने के बाद भाजपा  में गई है  ।