शिमला। प्रदेश में सत्‍ता परिवर्तन हुए डेढ साल होने जा रहा हैं और सत्‍ता कांग्रेस के मुख्‍यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्‍खू के हाथों में आ चुकी हैं। लेकिन मंडी पुलिस पूर्व मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर के साए से बाहर नहीं आ पा रही हैं। उसके अभी प्रदेश के मुख्‍यमंत्री जयराम ही हैं।  

हो भी क्‍यों न सुक्‍खू मंडी जाते भी कम ही हैं । ऐसे में प्रशासन के जेहन में तो अभी भी जयराम ही बैठे हैं।अब कहा जा रहा है कि ये शरारत है या चूक हो गई हैं। पुलिस विभाग में एक अरसे से अंदरखाते कई कुछ चल रहा है। ऐसे में शरारत का अंदेशा लगाना भी गलत नहीं होगा।

बहरहाल ,जयराम के लिए ये खबर उत्‍साह की हो सकती हैं लेकिन प्रशासन में क्‍या चल रहा है इसका अंदाजा लगाया जा सकता हैं।

एसपी मंडी साक्षी वर्मा की ओर से सात मार्च को जारी कार्यालय आदेश में कहा गया है आठ मार्च से मंडी में शिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है व 9 मार्च को मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर इसका उदघाटन करेंगे और जलेब में भी शामिल होंगे।

इसके अलावाआदेश में और भी कई कुछ लिखा हुआ हैं। याद रहे पुलिस महकमा गृह विभाग के तहत आता है और गृह विभाग के मुखिया खुद सुक्‍खू हैं। सुक्‍खू के दिन सच में खराब चल रहे हैं। शायद शिवरात्रि के बाद कुछ हालात बदलें।