कौन कहता है कि बूढ़े इश्‍क नहीं करते, खूब करते है लेकिन कोई शक नहीं करता। दुनिया में मीडिया मुगल के नाम से मशहूर रुपर्ट मर्डोक पिछले चार महीने से 67 साल की बायोलाजिस्‍ट वैज्ञानिक एलेना झुकोवा से इश्‍क लड़ा रहे हैं। एलेना झुकोव सेवानिवृत हो चुकी है।वह मोयूलक्‍लर बायोलॉजिस्‍ट हैं।

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक मुर्डोक के कार्यालय बताया गया है कि  92 साल के मुर्डोक छठी शादी करने जा रहे हैं।

उनकी शादी के निमंत्रण पत्र पहले ही बंट चुके है। यहशादी अमेरिका के कैलिफोनियां में होने जा रही है जहां पर मुर्डोक का आलीशान संपति है।

दिलचस्‍प है कि मुर्डोक अपनी तीसरी पत्‍नी वेंडी डेंग की ओर से दी गई एक शाही पार्टी  एलेना झुकोव से मिले थे।वेंडी  के साथ मुर्डोक  की शादी 14 साल तक चली और 2013 में दोनों में तलाक हो गया।

मुर्डोक  दुनिया के बड़े मीडिया आउटलेटस के मालिक रहे हैं। इनमें वाल स्‍ट्रीट जनरल, फॉक्‍स न्‍यूज, स्‍काइ न्‍यूज आस्‍ट्रेलिया समेत सैंकडों  दुनिया भर में पब्लिेकेशंस हैं।

उनके पास 8.96 अरब डॉलर की संपति हैं और अमेरिका में उन्‍हें मीडिया का बेताज बादशाह कहा जाता रहा  हैं। मुर्डोक  की इससे पहले की पत्‍नी सुपरमॉडल जेरी हाल थी । इन दोनों में 2022 में ही तलाक हुआ था।