शिमला। भाजपा ने कांग्रेस प्रत्‍याशी अभिषेक मनु सिंघवी को क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों को बडसर से  भाजपा नेता के करीबी की गाडि़यों से पंचकूला पहुंचाया था।

जानकारी के मुताबिक 27 तारीख को वोटिंग के बाद भाजपा विधायकों को हरियाणा पुलिस और सीआरपीएफ की सुरक्षा में पंचकूला ले गई थी। इनकी लिए शिमला से ही गाडि़यों का इंतजाम किया गया। शिमला से राजेंद्र राणा, इंदरदत लखन पाल और रवि ठाकुर को एक ही गाड़ी में बिठाया गया । उनके साथ एक सीआरपीएफ का सुरक्षा कर्मी भी साथ भेजा गया।

 इस दौरान इस सुरक्षा कर्मी से लगातार किसी की फोन पर बात होती रही हैं। समझा जा रहा कि ये बात बडसर से भाजपा नेता के साथ ही होती रही हैं। शिमला जिसकी गाडि़यों का इंतजाम किया गया उसकी  बडसर के इस भाजपा नेता की बहुत करीबियां है और बडसर का यह भाजपा नेता धूमल खेमे से बताया जा रहा हैं।

 

अगर कुछ ऐसा है तो समझ आ रहा है कि हिमाचल में मिशन लोटस चलाने के लिए किस स्‍तर पर किस तरह की योजनाएं बनाई गई हैं।

जानकारी के मुताबिक संघ और भाजपा आलाकमान ने प्रदेश की सुक्‍खू सरकार को किसी भी तरह तोड़ने का फैसला ले लिया हैं। इसके लिए हालीलाज कांग्रेस समर्थक छह विधायक तो भाजपा के पाले में जा ही चुके हैं। हालीलाज से प्रदेश अध्‍यक्ष प्रतिभा सिंह और उनके पुत्र व मंत्री विक्रमादित्‍य सिंह इस समय सुक्‍खू व सरकार के खिलाफ जमकर गुब्‍बार निकाल रहे  हैं। वह भाजपा व मोदी के प्रति बेहद नरम हो चुके है।