शिमला। कांग्रेस के आब्‍जर्वर डी के शिवकुमार की कमान ने कांग्रेस आलाकमान ने  मुख्‍यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्‍खू के विरोधियों जिनमें प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष प्रतिभा सिंह ,उनका बेटा विक्रमादित्‍य सिंह और छह अन्‍य विधायक थे  कि मांगों के आगे झुकने से इंकार कर दिया। आलाकमान ने सुक्‍खू को मुख्‍यमंत्री पद से हटाने से साफ इंकार कर दिया। आलाकमान ने दो टूक कह दिया कि सुक्‍खू  के नाम का एलान प्रतिभा सिंह ने ही किया था । उन्‍हें आलाकमान ने मुख्‍यमंत्री बनाया है। वह अपना पांच साल का कार्याकाल पूरा करेंगे।

यह कांग्रेस के बागियों के लिए  बहुत बड़ा झटका  हैं।

यही नहीं कांग्रेस आलाकमान ने अयोग्‍य ठहराए गए  कांग्रेस विधायकों को लेकर भी कड़ा रुख अपनाया व कहा कि उन्‍हें माफ नहीं किया जा सकता। विधानसभा स्‍पीकर की आदालत ने जो फैसला दिया है वह उसमें दखल नहीं देंगे।  कांग्रेस के आब्‍जर्वर डी के शिवकुमार ने कहा कि पार्टी में अनुशासन बेहद जरूरी है । अयोग्‍य ठहराए गए विधायकों ने व्‍हीप का उल्‍लंघन यिका और सरकार को असिथर करने की कोशिश की । उन्‍हें माफ नहीं किया जाएगा।

उन्‍होंने कहा कि मुख्‍यमंत्री ने कुछ गलतियां को कबूला है जो अब आगे नहीं होगी। हमने सभी विधायकों से अलग –अलग बात की हैं

हालीलाज कांग्रेस व सुक्‍खू विरोधी आपस में चल रहे मतभेदों को दूर करने के लिए एक समन्‍यक समिति का गठन्‍ करवाने में कामयाब रहे।  कहा गया कि अब तमाम मतभेद इस समिति  के सामने लाए जाएंगे।  इस समिति में पार्टी अध्‍यक्ष, मुख्‍यमंत्री, उप मुख्‍यमंत्री और बाकी सदस्‍य शामिल होंगे व इसकी घोषणा दिल्‍ली से की जाएगी।

कांग्रेस आलाकमान की ओर से प्रतिभा सिंह, मुख्‍यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्‍खू के साथ मीडिया के सामने संयुक्‍त परेड भी कराई गई और सवांददाताओं से बातचीत भी कराई गई।

हरियाणा के पूर्व मुख्‍यमंत्री भ्‍ज्ञूपेंद्र सिंह हुडडा ने कहा भाजपा रोजाना तरह तरह के आपरेशन कर रही है। उनका आपरेशन लोटस यहां चलने वाला नहीं हैं।