शिमला। प्रदेश भर के किसानों को सलाह देते हुए कृषि विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि कुछ क्षेत्रों में लहसुन की फसल में पीलापन देखने को मिल रहा है ,ऐसे में किसानों को लहसुन को पीलेपन से बचाने के लिए प्रोपिकोनाजोल का छिड़काव  करना चाहिए। विशेषज्ञों का कहना है कि एक लीटर पानी में एक से 1.5 मिली लीटर प्रोपिकोनाजोल  का घोल बना कर छिड़काव करें।

उन्होंने कहा कि लहसुन की फसल को कीटो से बचाने के लिए मेलाथियान का छिड़काव करें।उन्होंने ने किसानों से एक ही फसल को बार बार एक ही खेत मे बुआई न करने  की सलाह दी।उन्होंने कहा कि एक फसल के  बाद उस  खेत मे  दलहनी फसलों की बुआई करे ताकि  मिट्टी की उर्वरता बनाई रखी जा सके।

उधर कृषि विभाग के अधिकारी ने कहा कि वह कृषि विभाग के अधिकारी इन दिनों किसानों के खेतों के निरीक्षण कर उन्हें लहसुन की फसल को बीमारियों से बचाव बारे जागरूक कर रहे है