शिमला।मोदी सरकार की  अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हिमाचल  में बैजनाथ,पपरोला, पालमपुर और अम्ब- अन्दौरा  रेलवे स्टेशनों पर अति आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। राज्य सभा सांसद इंदु बाला गोस्वामी ने  इस बावत दावा किया है की रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अनौपचारिक बातचीत में उन्हें बताया कि इन स्टेशनों को  नवीनतम विश्‍व  स्तरीय सुविधाओं से लैस करके  रेल यात्रियों को मुफ्त वाई फाई, मल्टी डिज़ाइन फर्नीचर, दिव्यांगों  की सुविधाओं, एप्रोच रोड को चौड़ा करना, उच्च स्तरीय प्लेटफार्म,इंटर कनेक्टिविटी, सुरक्षा, एयर कंडीशनर  वेटिंग हॉल, एक्सेलेटर, पेय जल सहित अनेक नई सुविधाएँ विकसित की जाएँगी ताकि इस पूरे क्षेत्र को  पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा सके तथा स्थानीय लोगों को सुविधा के साथ ही  हाई एंड धनाढ्य  पर्यटकों  को आकर्षित किया जा सके ताकि क्षेत्र में आर्थिक समृद्धि के नए युग का सूत्रपात किया जा सके।

 

उन्होंने कहा की इन स्टेशनों की सुविधाओं के विस्तार की सम्भावनाओं का जायजा लेने के लिए शीघ्र ही रेलवे अधिकारिओं का सर्वेक्षण दल दौरा करेगा तथा रेल सुविधाओं में बढ़ौतरी की रिपोर्ट रेलवे मंत्रालय को सौंपेगा जिसके आधार पर बजट प्राबधान किया जायेगा

इन स्टेशनों पर नई सुविधाओं के लिए रेलवे कंसलटेंट तैनात करेगा । उन्होंने कहा की यह सारा काम डेढ़ साल में पूरा कर लिया जायेगा ।इन स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा जानने के लिए सर्वेक्षण दल आएगा जो स्टेशन पर मौजूदा सुविधाओं का आंकलन कर इनमें बढ़ोतरी के लिए रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

राज्य सभा सांसद  इंदु  गोस्वामी ने कहा है की राज्य में रेल सुविधाओं के बिकास से  क्षेत्र के प्राचीन धार्मिक स्थलों,  शक्ति पीठों  पर श्रद्धालुओं के आवागमन को आसान किया जा सकेगा जिससे  कठिन भौगोलिक परिस्थितियों की वजह से हिमाचल आने से परहेज करने वाले वरिष्ट नागरि, धनाढ्य पर्यटक सहजता से राज्य का दौरा कर सकेंगे जिससे स्थानीय स्तर पर रोज़गार के अवसर बढ़ेंगे

गोस्वामी ने कहाकि हिमाचल में रेल परियोजना के विस्तार के लिए 2023-24 में 1838 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है जो  2009-14 की तुलना में 17 गुणा ज्यादा है । इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में भानुपल्ली- बिलासपुर-बेरी रेल परियोजना के लिए 1000 करोड़, चंडीगढ़-बद्दी के लिए 450 करोड़ तथा नंगल- तलवाड़ा रेल लाइन के लिए 452 करोड़ का प्रावधान किया गया इसके अलावा कालका-शिमला रेल लाइन पर हाइड्रोजन ट्रेन के लिए भी 870 करोड़ का प्रावधान करने के लिए रेल मंत्री का आभार व्‍यक्‍त किया।