शिमला। अर्की से विधायक व मुख्‍य संसदीय सचिव संजय अवस्‍थी को मुख्‍यमंत्री सुखविंदर , सिंह सुक्‍खू ने लोक निर्माण विभाग, स्‍वास्‍थ्‍य और सूचना व जन संपर्क महकमों का कामकाज देखने के लिए अटैच कर दिया है इस बावत आज आदेश जारी हो गए हैं।

अवस्‍थी को सुक्‍खू से नजदीकियों का लाभ मिला हैं और उन्‍हें महत्‍वपूर्ण महकमों का काम काज सौंपा गया हैं।

अर्की विधानसभा क्षेत्र के लिए यह बडा तोहफा हैं। 1990 में नगीन चंद्र पाल को शांता सरकार में मंत्री बनाया था। उसके बाद कांग्रेस ने पूर्व विधायक धर्मपाल ठाकुर को डिप्‍टी स्‍पीकर बनाया था। ऐसे में देखा जाए तो 30 साल बाद अर्की को मंत्री का दर्जा तो नहीं लेकिन मंत्री के दर्जे जैसा ओहदा संजय अवस्‍थी क रूप में मिला हैं।  अब यह संजय अवस्‍थी पर है कि वह इस ओहदे के चलते हिमाचल व अर्की के लिए क्‍या कर पाते हैं। यह दीगर है कि सीपीएस का मामला कानूनी पडताल के तहत लंबित हैं।

 

इसके अलावा हमीरपुर से कुलदीप सिंह पठानिया को कांगडा काआपरेटिव बैंक का अध्‍यक्ष बनाया गया हैं।