शिमला। आचार संहिता लगने के तीसरे दिन  आज आगामी विधानसभा में चुनावों में उतारे जाने वाले कांग्रेस पार्टी के प्रत्‍याशियों के नाम आज रविवार को घोषित हो जाएंगे।

 

कांग्रेस पार्टी की अध्‍यक्षा सोनिया गांधी अपनी पुत्री प्रियंका गांधी के साथ पिछले एक सप्‍ताह से छराबडा में उनके बंगले में रह रही थी।वह आज दिल्‍ली लौट रही है और वहां लौटने पर हिमाचल के कांग्रेस के प्रत्‍याशियों के नामों पर मोहर लग जाएगी। सोनिया गांधी आज शिमला सडक मार्ग होते हुए चंडीगढ जाएंगी और उसके चंडीगढ से फलाइट से दिल्‍ली जाएंगी।

समझा जाता है कि बीते रोज कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समि‍ति की बैठक के बाद प्रत्‍याशियों की नामों को क्‍लीयर कर दिया गया था।यह बैठक कल दो बार हुई लेकिन घोषणा नहीं हो पाई। समझा जा रहा है कि कई नामों पर  पेंच फंसा हुआ हैं।

कांग्रेस पार्टी ने मौजूदा विधायकों और पार्टी के प्रदेश से राष्‍ट्रीय सचिवों को पहले ही टिकट देने का फैसला किया हुआ हैं। पार्टी के सह प्रभारी संजय दत ने कहा कि आज शाम तक पार्टी के प्रत्‍याशियों के नामों की घोषणा हो जाएगी।

गौर हो कि कांग्रेस पार्टी के प्रत्‍याशियों के नामों की घोषणा न होने से पार्टी प्रचार में नहीं उतर पा रही है । उधर पार्टी को अंदेशा हैं कि नामों के घोषित होने के बाद घमासान मचने के आसार भी है ।

उधर भाजपा ने भी अपने प्रत्‍याशियों के नामों की घोषणा नहीं की हैं।