शिमला। भाजपा के जिला शिमला के अध्‍यक्ष रवि मेहता ने कसुम्‍प्‍टी अनुसूचित जाति मोर्चा  की बैठक में एकत्रित हुए नेताओं  को देखते हुए चकित कर देने वाला दावा कर डाला कि इस बार कुसुम्‍प्‍टी के कारण शिमला शहरी हलके ही नहीं शिमला ग्रामीण हलके में भी कमल खिल जाएगा।

 

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=zHrS7Tcy0I0[/embedyt]

मेहता शिमला ग्रामीण हलके से खुद टिकट के दावेदार हैं और शिमला ग्रामीण पर हालीलाज कांग्रेस का कब्‍जा हैं। शिमला ग्रामीण  से मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर के कांग्रेस में प्रिय परिवार हालीलाज के राजकुमार विक्रमादित्‍य  सिंह का कब्‍जा है।  इससे  पहले पूर्व मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह इस हलके से विधायक रह  । ऐसे मे कसुम्‍प्‍टी के कारण शिमला ग्रामीण में कैसे कमल खिलेगा यह अपने आप में महत्‍वपूर्ण हैं। संभवत: भाजपा ने कोई रणनीति बनाई हो।

हालांकि  भाजपाइयों का साफ मानना है कि जब तक मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर हालीलाज कांग्रेस का साथ देना नहीं छोडेंगे  तब  तक शिमला ग्रामीण में शायद ही कमल खिले। अभी हाल  ही में मुख्‍यमंत्री ने हालीलाज कांग्रेस के बेहद वफादार डीएसपी पदम दास को इस पद पर दोबारा से पुनर्रोजगार दिया हैं।

ऐसे में रवि मेहता जुबानी तरंग तो छेड रहे है लेकिन भाजपा अंदरूनी मिलीभगत के चलते ऐसा कर पाएगी यह संभव नहीं लग रहा है । भाजपाई भी अंदरखाते जानते है कि अगर भाजपा ने शिमला ग्रामीण में कांग्रेस प्रत्‍याशी को हराने की कोशिश की तो  भाजपा की लंका कहीं सिराज में तबाह न हो जाए।

वैसे भी कसुम्‍प्‍टी हलके पर भाजपा पिछले  एक अरसे से कोई बडा उल्‍ट फेर नहीं कर पाई हैं। कसुम्‍प्‍टी में कांग्रेस के अनिरुद्ध सिंह और माकपा के कुलदीप सिंह तंवर में मुकाबला होता नजर आ रहा है । अगर भाजपा  यहां हालीलाज कांग्रेस के वफादार  हर्ष महाजन को टिकट देती है और   हर्ष महाजन  की कांग्रेस के प्रबल विरोधी आशा कुमारी को कुछ हरकतें से रोक पाती है तो भाजपा को कुछ बढत मिल सकती है। ऐसे में रवि मेहता  के दावे का क्‍या आधार है जानना महत्‍वपूर्ण तो होगा ही दिलचस्‍प भी होगा।

याद रहे हर्ष महाजन दिल्‍ली में गृह मंत्री अमित शाह से भी मिल आएं हैं।