रजनीश शर्मा हमीरपुर। चुनावी साल में हमीरपुर जिला में बड़सर, भोरंज, नादौन व हमीरपुर विस क्षेत्रों में भाजपा सुखद स्थिति में नहीं है। वजह यह है कि इन चारों सीटों पर भाजपा ही भाजपा की जड़ें काटती दिख रही है। भाजपा सुजानपुर में छोड़ कर अन्य चारों सीटों पर कुनबे की लड़ाई में ही फंसती […]
रजनीश शर्मा
हमीरपुर। चुनावी साल में हमीरपुर जिला में बड़सर, भोरंज, नादौन व हमीरपुर विस क्षेत्रों में भाजपा सुखद स्थिति में नहीं है। वजह यह है कि इन चारों सीटों पर भाजपा ही भाजपा की जड़ें काटती दिख रही है। भाजपा सुजानपुर में छोड़ कर अन्य चारों सीटों पर कुनबे की लड़ाई में ही फंसती नजर आ रही है। यदि हालत नहीं सुधरे तो आने वाले चुनावों में भाजपा को हमीरपुर जिला में भारी नुकसान हो सकता है। भोरंज, और हमीरपुर में कांग्रेस आपस की रंजिशों के कारण हारती रही लेकिन इस बार यह रंजिशें भाजपा के लोगों में ही दिखना शुरू हो गई हैं। इसका सीधा लाभ कांग्रेस को मिल सकता है। इस कलह व गड़बड़ का असर भाजपा के गढ़ में दिखना भी शुरू हो गया है। याद रहे मंडी में तो पहले ही उप चुनावों में भाजपा का सुपड़ा साफ हो चुका है अब हमीरपुर में भी यही हाल रहा सरकार के रिपीट होने के आसार नजर आ नहीं रहे हैंैं।
