शिमला। कांग्रेस अध्‍यक्षा सोनिया गांधी आज अपने बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के छराबड़ा सिथत घर पहुंची । उनके बाद शाम को कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी अपनी बहन के घर पहुंचे है। प्रियंका गांधी व उनके पति राबर्ट वाड्रा और बच्‍चे बीते दिनों ही छराबड़ा पहुंच गए थे।प्रियंका गांधी कर भवन पिछले साल ही बन कर तैयार हुआ था। यह पहली बार है कि पूरा गांधी परिवार एक साथ छराबउ़ा पहुंचा हो। प

गांधी परिवार का छराबड़ा में तीन -चार दिन रहने का कार्यक्रम है। यह उनका निजी कार्यकम है। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक सोनिया गांधी व राहुल गांधी दिल्‍ली से चंडीगढ़ तक हवाई मार्ग से आए। इस बीच राहुल गांधी चंडीगढ़ में पंजाब के नव नियुक्‍त मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी के शपथ समारोह में शामिल होने के लिए रुक गए। जबकि सोनिया गांधी शिमला की ओर रवाना हो गइ थी। वह बारह बजे के करीब राजधाानी पहुंच गई । जबकि राहुल गांधी शाम को राजधानी पहुंचे व यहां से छराबड़ा के लिए रवाना हो गए।