[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=ZGpFp4jBMcY[/embedyt]

शिमला। एक महिला वकील की ओर से प्रदेश पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू के खिलाफ उससे दुर्व्‍यवहार करने के मामले में जहां प्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने कुंडू के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट , प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्‍य न्‍यायाधीशों के अलावा केंद्र सरकार , प्रदेश सरकार और राज्‍यपाल को कार्रवाई करने को लेकर प्रस्‍ताव भेजने के फैसला लिया है वहीं मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने एलान किया है कि संत समाज के साथ किसी भी तरह के दुर्व्‍यवहार को बर्दाश्‍त नहीं किया जाएगा।

उन्‍होंने कहा कि बार एसोसिएशन जिस तरह से इस मामले को उठाने की कोशिश कर रही है उसे इस मुददे को इस तरह देखने की जरूररत नहीं है। एक साधु समाज के साथ दुर्व्‍यवहार करना और उनके परिसर में बार- बार दखल देना, कुते ले के जाना और वह भी एक मकसद से ताकि उस संपति पर कब्‍जा किया जा सके। यह सही नहीं है।

उन्‍होंने कहा कि जो लोग उस मंदिर में रहते है उन्‍हें बार-बार परेशान करना ताकि परेशान होकर वह इस संपति को छोड़ जाए व वह इस संपति पर कब्‍जा कर सके ऐसा एक प्रयास इस मामले में दिखता है। ऐसे में बार बार उन लोगों की ओर से इस बावत शिकायत की गई व उन्‍होंने खुद पुलिस महानिदेशक को वहां भेजा। इसके अलावा डीजीपी कहीं भी आ जा सकते है।

जयराम ने कहा कि डीजीपी के नाते उन्‍हें समझाने का प्रयास किया कि वह कानून को अपने हाथ में नहीं ले सकते। कानूनी कार्रवाई हुई है व आगे की भी कार्रवाई होगी। किसी भी आदमी को इस तरह कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जा सकती। अगर इस तरह वकालत कोई करता है उसका सम्‍मान होना चाहिए लेकिन कानून को अपने हाथ इस तरह की हरकत करे यह बर्दाश्‍त नहीं होगा। उन्‍होंने डीजीपी तक को नहीं छोड़ा है। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि इस मामले को लेकर बहुत ही गलत तरीके से आकार देने की कोशिश हो रही जो दोषी है या मुजरिम है उसे लेकर कार्रवाई होनी ही चाहिए व होगी भी।

याद रहे बीते रोज प्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसएिशन ने एक महिला वकील की इस शिकायत पर कि उसके साथ डीजीपी ने दुर्व्‍यवहार किया है , बार एसोसिएशन ने आज एक आपात बैठक बुलाई व महिला वकील की ओर से दी गई आडियो- वीडियो क्लिप को इस बैठक में सुनाया गया। इसके बाद बार एसोसएिशन ने कुंडू के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट से लेकर राज्‍यपाल और मुख्‍यमंत्री को प्रस्‍ताव भेजने का फैसला किया है। वह शिकायत कर्ता महिला वकील मजिस्‍ट्रेज के पास कुंडू के खिलाफ निजी शिकायत दायर करेंगी।

याद रहे बीती रात को प्रदेश पुलिस ने अपने टिवटर हैंडल पर हिमालय ब्रहमो समाज की संपति में महिला वकील के अन्‍यों व कुतों के साथ आने व यहां पर दुर्व्‍यवहार करने को लेकर दो वडियो जारी किए थे। साथ ही लिखा था कि हिमाचल देव भूमि है जहाँ देवी, देवताओं व मंदिरों को सर्वोच्च श्रद्धा से देखा जाता है। हम इस देव संस्कृति को ऐसे तत्वों द्वारा अपवित्र नहीं होने देंगे जो इसकी पवित्रता को दूषित करते हैं व पुजारियों को धमकी देते हैं। शिमला पुलिस ने मंदिर के पुजारियों की शिकायत पर की त्वरित कार्रवाई की। इस वीडियों में यह महिला वकील व अन्‍य बच्‍चे बहुत सारे कुतों को लेकर मंदिर के प्रांगण में नजर आ रहे है। एक वीडियो में कुते मंदिर में भी आ जाते है जहां पर राम कृष्‍ण मिशन के यह पुजारी ध्‍यान में बैठे होते है।
इन वीडियो के सामने आने के बाद प्रदेश के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री राजीव सैजल ने भी अपने फेसबुक पन्‍ने पर इस कृत्‍य की निंदा की और कहा कि यह शर्मानाक है व कानून कार्रवाई होनी चाहिए । इस संपति के मामले को लेकर पुलिस में कई मामले है।