शिमला। प्रदेश सरकार ने टोक्‍यो ओलंपिक में कांस्‍य पदक जीतने वाली भातरीय पुरूष हॉकी टीम में शामिल रहे जिला चंबा के डलहौजी के गांव फाटी के वरुण कुमार को एक करोड़ रुपए नकद का ईनाम और पुलिस विभाग में डीएसपी के तौर पर नियुक्ति देने का एलान किया है। मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह एलान आज प्रश्‍नकाल के बाद सदन में किया । उन्‍होंने इस बावत सदन में बाकायदा वक्‍तव्‍य दिया। उन्‍होंने कहा कि चंबा के डलहौजी के इस खिलाड़ी पर प्रदेश के लोगों को गर्व है और यह प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्‍त्रोत रहेगा। उन्‍होंने कहा कि वरुण कुमार के पिता जालंधर में छोटा मोटा काम कर परिवार की आजीविका चलाते है।

कांग्रेस विधायक आशा कुमारी ने कहा कि उनकी सुबह ही इस खिलाड़ी से फोन पर बातचीत हुई है और उन्‍होंने उसे बताया कि सदन ने उसे बधाई दी है। आशा कुमारी ने कहा कि वरुण का घर डलहौजी में उनके घर के साथ ही है। इसने जूनियर वर्ल्‍ड हाकी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया था व यह मेन आफ मैच रहा था। यह बहुत प्रतिभाशाली है और गददी समुदाय से है।

आशा कुमारी ने कहा कि इसने देश व प्रदेश ही नहीं गददी समुदाय और जनजातीय क्षेत्र का भी मान बढ़ाया है। उन्‍होंने वरुण को एक करोड़ रुपए का ईनाम देने व डीएसपी की नौकरी देने की पेशकश करने के लिए मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर का आभारी जताया और कहा कि वरुण जैसे खिलाडि़यों को प्रशिक्षण के लिए पंजाब जान पड़ता है। उन्‍होंने मांग की कि डलहौजी के आसापास एक खेल अकादमी खोली जाए।

खेल मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि वह शाम को मुख्‍यमंत्री से मिले थे व ओलंपिक खेलों में कांस्‍य पदक जीतने वाले खिलाडि़यों को दी जाने वाले ईनाम राशि को 50 लाख से 75 लाख रुपए करने का आहवान किया था लेकिन मुख्‍यमंत्री ने कहा कि वह एक करोड़ रुपए देना चाहते हैि और सबह उन्‍होंने इस बावत फैसला कर लिया है।
इसके अलावा अब ओलपिंक में रजत पदक जीतने वाले को एक करोड़ 20 लाख व स्‍र्व्‍ण पदक जीतने वाले को दो करोड़ रुपए देने का प्राावधान किया गया है।
उन्‍होंनपे कहा कि पांवटा व नाहन में में बुहत हाकी खेली जा रही है व नाहन में हाकी के अतराष्‍ट्रीय मैदान व अन्‍य सुविधाओं के लिए सात करोड़ रुपएरुपए दे दिए गए है। अब छलहौजी में भी एक अकादमी खोली जाएगी व वरुण की सेवाएं वहा ली जाएगी।