शिमला।पूर्व मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह कोरोना संक्रमित हो गए है। उनका बेटा व शिमला ग्रामीण से कांग्रेस विधायक विक्रमादित्‍य सिंह बीते रोज पाजिटिव आ गए थे। इसके बाद स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने हालीलाज जाकर वीरभद्र सिंह के जांच के लिए नमूने लिए। देर शाम को साढे नौ बजे के करीब उनके नमूने की रिपोर्ट आई जो कि पाजिटिव पाई गई है। वह अभी हालीलाज में ही थे।

मुख्‍यमत्री जयराम ठाकुर ने उनके पाजिटिव पाए जाने पर चिंता व्‍यक्‍त की है। जयराम ने टविट कर कहा कि उन्‍होंने फोन कर वीरभद्र सिंह का कुशलक्षेम पूछा है। ईश्‍वर से उनके व उनके परिवार जनों के शीघ्र स्‍वास्‍थ्‍य लाभ की कामना करते है। इन दो के अलावा बाकी सदस्‍य भी पाजिटिव आए है इस बावत अभी कोई जानकारी नहीं है।
याद रहे कि वीरभद्र सिंह कोरोना की वजह से ही सोलन में नगर निगम चुनावों के दौरान प्रचार में नहीं जा पाए थे । उन्‍हें डाक्‍टरों ने भीड के बीच न जाने की सलाह दी थी। इसलिए वह प्रचार में भी नहीं गए।

उधर,प्रदेश में कोरोना का कहर लगातर जारी है । बीती रात से लेकर अब तक प्रदेश में कोरोना संक्रमण से नौ मरीजों की मौत हो गई है और मरने वालों का आंकडा बढकर 1111 तक पहुंच गया है।
प्रदेश में आज कोरोना संक्रमण के रेकार्ड 1089 मामले सामने आए है। कोरोना की ताजा लहर के बाद ये 24 घंटों में सबसे ज्‍यादा मामले है। प्रदेश में कारोना संक्रमण के मामले 70 हजार के पार चले गए है जबकि सक्रिय मामले छह हजार को पार कर गए है। कबाइली जिला लाहुल स्पिति में एक साथ 114 मामले सामने आने से हडकंप मच गया है। जयराम सरकार में लाहुल स्पिति से जनजातीय विभाग के मंत्री रामलाल मारकंडा ने आज एलान किया कि लाहुल स्पिति में जाने वाले तमाम मजदूरों के कुल्‍लू में टेस्‍ट किए जाएंगे। इस बावत लाहुल स्पिति की एक टीम कुल्‍लू में बैठेगी। चाहे वह मजदूर बीआरओ के हो या ठेकेदार या किसानों के हो। इसके अलावा जो सैलानी लाहुल स्पिति एक दिन के लिए आएंगे उनके तो टेस्‍ट नहीं लिए जाएंगे लेकिन जो ज्‍यादा दिन ठहरना चाहेंगे,उनके बारे में स्थिति का जायजा लेकर एक दो दिनों में फैसला लिया जाएगा। लाहुल स्पिति में बीती रात को एक साथ 86 मजदूर पाजिटिव आ गए थे। ये मजदूर लेह जा रहे थे। लेकिन बारालाचा का रास्‍ता बंद होने के कारण ये मजदूर लाहुल स्पिति में रुक गए। इनमें से दो तीन मजदूरों की तबीयत खराब हो गई जब इनके टेस्‍ट कराए गए तो ये पाजिटिव पाए गए । इसके बाद सभी के टेस्‍ट कराए गए और ये सभी पाजिटिव निकले हे। मारकंडा ने कहा कि ये लाहुल स्पिति के लोग नहीं है। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है।

उधर,आज कांगडा में एक साथ 249 नए मामले सामने आ गए ।जिला कांगडा में सक्रिय मामलों का आंकडा बढकर 1323 तक पहुंच गया है। सोलन में 166 नए मामले सामने आए है।यहां पर 115 सक्रिय मामले हो गए है। तमाम जिलों में सक्रिय मामलों की संख्‍या में बढोतरी ने दहशत बढा दी है।
इन तीन जिलो के अलावा हमीरपुर में 98, शिमला में 94,ऊना में 85,बिलासपुर में 82,सिरमौर में 73,मंडी में 66,कुल्‍लू में 45,चंबा में 16और किन्‍नौर में 1 मामला सामने आया है।

स्‍वस्‍थ्‍य विभाग की ओर से जारी आंकडों के मुताबिक बीती रात से लेकर अब तक ऊना में तीन,मंडी में दो जबकि कांगडा,शिमला,सिरमौर और कुल्‍ल्‍लू में एक-एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हुई है।ऊना में 69 साल के मरीज को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इसी तरह एक 82 साल की बुजुर्ग महिला को भी सांस लेने में तकलीफ हो हरी थी। इन दोनों मरीजों की हालात कोविड होने के बाद बिगडती गई और मौत हो गई। तीसरे 56 साल के मरीज को दमे की तकलीफ थी। कोविड होने की वजह से उसकी तकलीफ बढती गई और उसने दम तोड दिया।

मंडी में 85 साल की मकहिला को सांस लेने में तकलीफ थी। इसे व एक 67 साल के मरीज को कोविड न्‍यूमोनिया हो गया व दोनों ने दम तोड दिया।शिमला में 40 साल के मरीज की मौत हुई है।इसके अलावा कुल्‍लू व कांगडा में 37-37 साल के दो मरीजों ने कोविड की वजह से दम तोडा है।सिरमौर में 67 साल की म‍िहिला की मोत हुई है।

प्रदेश में कोविड संक्रमित मरीजों का आंकडा बढकर 70775 तक पहुंच गया है जबकि सक्रिय मामले 6069 तक पहुंच गए है।

प्रदेश सरकार ने कोरोना के बढते प्रकोप को देखते हुए 16 अप्रैल से प्रदेश में सात राज्‍यों महाराष्‍ट्र,उतर प्रदेश,दिल्‍ली ,कर्नाटक, गुजरात,राजस्‍थान और पंजाब से आने वाले सैलानियों को अपने साथ कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट साथ लाने की सलाह दी है। मुख्‍य सचिव की ओर से जारी आदेशाों के मुताबिक ये सैलानी सडक से होकर आ रहे हो या रेल और हवाई उडानों के जरिए हिमाचल को आ रहे हो।

इसके अलावा कल से शुरू हो नवरात्रों को लेकर भी हिदायतें जारी की है। इन आदेशों में कहा गया है मंदिरों में कीर्तन,जागरण व लंगर पर पूरी तरह से पांबदी रहेगी। अगर कहीं पर यह कार्यक्रम किए जा रहे है तो वहां अंदर 50 से अधिक लोग नहीं होंगे और खुले में दो सौ से ज्‍यादा लोग नहीं होगे। इसके अलावा कोविड नियमों का पालन करना होगा। बाकी पहले से लगाई गई तमाम पांबदिया जारी रहेगी।

परीक्षाओं को लेकर शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

उधर प्रदेश शिक्षा विभाग ने कल से शुरू हो रही परीक्षाओं को लेकर नए आदेश जारी किए है। परीक्षा डयूटी पर तैनात कोई शिक्षक पाजिटिव पाया जाता है तो ऐसी सिथति में प्राधानाचायो्रं और मुख्‍याध्‍यापकों को साथ वाले स्‍कूल के स्‍टाफ को डयूटी पर बुलाने की हिदायतें दी गई है। नए आदेशों के मुताबिक स्‍टाफ को इस बावत सहयोग देना होगा।

इसके अलावा अगर किसी शिक्षक व गैर शिक्षक कर्मचारी को जुखाम, खांसी या कियी अन्‍य तरह की दिक्‍कत हो व वह डयूटी पर आने में असमर्थ हो तो उसे सराकरी अस्‍पताल से इस बावत मेडिकल प्रमाणपत्र देना होगा।

इसके अलावा तमाम निजी व सरकारी स्‍कूलों को 21 तक बंद रखने का फरमान पहले ही जारी किया गया है।
इसके अलावा 12 वीं तक के दाखिले की तारीख बिना देरी फीस के 30 अप्रैल तक बढा दी गई है जबकि देरी फीस की अदायगी के साथ 15 मई तक दाखिले लिए जा सकेंगे।