शिमला।कोरोना के बढते मामलों को देखते हुए प्रदेश की जयराम सरकार ने प्रदेश के तमाम कालेजों, स्‍कूलों और पुस्‍तकालयों के कर्मचारियों को चार अप्रैल तक अवकाश पर भेज दिया है। सरकार ने छात्रों को पहले ही चार अप्रैल तक छुटटी कर दी गई थी लेकिन कर्मचारियों व शिक्षकों को शिक्षण संस्‍थानों में हाजिर रहने के आदेश दिए थे।

अब नए आदेश जारी करते हुए निदेशक उच्‍च शिक्षा अमरजीत शर्मा ने आज दोहपर को प्रदेश के सभी कालेजों के प्राधानाचार्यों,प्रदेश के सभी पुस्‍कालयों के पुस्‍तकालयध्‍यक्षों,सभी उप निदेशकों के अलावा तमाम स्‍कूलों के मुख्‍याध्‍यापकों को आदेश जारी किए कि चार अप्रैल तक सभी शिक्षण संस्‍थाान बंद रहेंगे व कर्मचारी व शिक्षक भी अवकाश पर रहेंगे।

याद रहे इस बीच दो अप्रैल को शुक्रवार की वैसे ही छुटटी है। जयराम सरकार ने तीन अप्रैल को तमाम कर्मचारियों को छुटटी घोषित कर रखी है व चार अप्रैल को रविवार है। यह सब कोरोना संक्रमण के बढते मामलों को देखते हुए कोरोना की श्रृंखला को तोडने के लिए किया गया है।
अमरजीत शर्मा ने अपने आदेश में कहा है कि प्रदेश के तमाम सरकारी स्‍कूलों में पांच अप्रैल से दाखिले शुरू हो जाएंगे जो बिना देरी की फीस के दस अप्रैल तक जारी रहेंगे जबकि देरी से फीस के साथ यह दाखिले 30 अप्रैल तक जारी रहेंगे।

हजारों छात्र अगली कक्षा में

शिक्षा विभाग ने दसवीं व बारहवीं के छात्रों के अलावा बाकी तमाम छात्रों को अगली कक्षा को प्रमोट कर दिया है। निदेशक उच्‍च शिक्षा ने कहा कि मार्च महीने में जिन छात्रों ने परीक्षााएं दी थी उन सबकों को अगली कक्षा में बिठाने की इजाजत दी गई है व कोविड की वजह से जो छात्र परीक्षाएं नहीं दे पाए थे उन्‍हें दो महीने के भीतर परीक्षाएं देनी होगी।निदेशक शिक्षा ने इस बावत बीते रोज की आदेश जारी कर दिए थे।