शिमला। बीते रोज हिमाचल में कोरोना विषाणु के तीन नए मामले पाजिटिव सामने आने के बाद आज जिला सोलन के बददी में एक महिला कारोबारी की कोरोना विषाणु के संक्रमण से पीजीआइ चंडीगढ़ में मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक यह 68 वर्षीय महिला 14 मार्च को दिल्‍ली से बददी के झाड़माजरी में आई थी व यहां पर कंपनी के गेस्‍टहाउस में रह रही थी।

मंगलवार को इसे निजी अस्‍पताल में भर्ती किया गया था। लेकिन हालात खराब होने के बाद इसे पीजीआइ रेफर कर दिया । जहां पर पता चला कि ये कोराना विषाणु से संक्रमित है। इसकी अस्‍पताल में ही मौत हो गई। मूल रूप ये यह महिला दिल्‍ली की रहने वाली है।

इस महिला के कोरोना से संक्रमित पाए जाने के बाद पूरे बीबीएन क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक अब पुलिस,स्‍वास्‍थ्‍य विभाग व प्रशासन उन लोगों की तलाश में है जिनके संपर्क में ये महिला आई थी। जानकारी के मुताबिक गेस्‍टहाउस में ये चार लोगों के साथ रह रही थी। अतिरिक्‍त मुख्‍य सचिव आर डी धीमान ने कहा कि सात लोगों को क्‍वारटींन में भेज दिया गया है और 22 लोग आइसोलेशन में भेज दिए गए है।

प्रदेश में कोराना विषाणु से यह दूसरी मौत है । इससे पहले कांगड़ा के मकलोड़गंज में एक तिब्‍बति की मौत हो गई थी।

 

याद रहे बीते रोज उना में तबलीगी जमात से जुड़े तीन लोग कोराना विषाणु से पाजिटिव पाए गए थे इनका टांडा मेडिकल कालेज में इजाल चल रहा  है। । ये तीनों उना में मस्‍जिद मे ंरह रहे थे व ये मंडी के रहने वाले थे। ये तीनों निजामुदीन में तबलीगी जमात में गए थे ।

पहले पाजिटिव आए तीनों मामले में लोग विदेशों से आए थे लेकिन इनमें से एक शाहपुर से , एक कांगड़ा और एक धर्मशाला के मकलोड़गंज के तिब्‍बति समुदाय से था जो अमेरिका से लौटा था। इसकी मौत हो चुकी है। शाहपुर की मिला सिंगापुर से आई थी जबकि कांगड़ा का युवक आबूधाबी से लौटा था। वह ठीक हो गया है व उसे घर  भी भेज दिया गया है।

शाहपुर की महिला का अभी  भी टांडा अस्‍पताल में इलाज चल रहा है।पहले के इन तीन मामलों के सामने आने के बाद प्रदेश में एक भी नया मामला सामने नहीं आया था।

लेकिन अब एक और मौत और  इन तीन नए मामलों के सामने आने के बाद मामलों के बढ़ने की आशंका जताई  जा रही है। अभी तक तबलीगी जमात से लौटे 204 लोगों की जानकारी सरकार तक पहुंच पाई है। इनमें से अभी तक कितने के टेस्‍ट हुए इस बावत स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की ओर से कोई जानकारी नहीं दी जा रही है।

बददी में तब्‍लीगी जमात से लौटे 73 लोगों को क्‍वारटीन में रखा गया है। इन सबको नालागढ में रखा गया है। अब तक तबलीगी जमात के पहचाने  गए 204 लोगों में से 73 लोग बददी के है।

जिला उपायुक्‍त सोलन ने सील किया पूरा झाड़माजरी

कोराना विषाणु से बददी  में रह रही दिल्‍ली की इस महिला  पीजीआइ में मौत हो जाने के बाद जिला उपायुक्‍त ने पूरे झाड़माजरी औदयोगिक क्षेत्र को सील कर दिया है। इस बावत जिलाउपायुक्‍त के सी चमन ने आज दोपहर बाद आदेश जारी कर दिए । अपने आदेशों में उन्‍होंने कहा है कि इस क्षेत्र में कोरोना विषाणु के संदिग्‍ध मामले में हो सकते है। इसलिए झाड़माजरी चौक से हिल व्‍यू सोसायटी और हिल टाप को तुंरत प्रभाव से पूरी तरह से सील कर दिया जाता है।अब इस क्षेत्र में  डयूटी पर तैनात सबंधित सरकारी अमले के कोई न जा पाएगा और न ही आ पाएगा। इसके अलावा आगामी आदेशों तक न कोई दुकान व बैंक खुलेंगे।

अपने आदेशों में केसी चमन ने कहा कि जरूरी वस्‍तुओं की आपूर्ति व फार्मा कंपनियों में काम करने वाले वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रशासनकी ओर से िनधारित वाहनों में जारी रहेगी।किसी भी कामगार ,कर्मचारी और मजदूर को पैदल चलने की इजाजत नहीं होगी।