शिमला।बीती रात को हुई हलकी बर्फबारी की वजह से कुफरी में हिमाचल परिवहन निगम की 70 यात्रियों से भरी तीन बसें बर्फ  में फंस गई।पुलिस की सहायता से रात को तमाम यात्रियों को सुरक्षित स्‍थानों पर पहुंचाया गया।बीती शाम को बर्फबारी की वजह से कुफरी-फागू सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई थी।

एसपी शिमला ओमापति जम्‍वाल के मुताबिक कई वाहन कुफरी व चीनी बंगला के समीप फंस गए। करीब ढाई सौ वाहनों को सुरक्षित निकाला गया।उन्‍होंने कहा कि महिलाओं व बच्‍चों तो पुलिस के वाहनों से सुरक्षित स्‍थानों तक लाया गया।

ताजा बर्फबारी की वजह से कुफरी-खिड़की-नारकंडा सड़कें वाहनों के लिए बंद है जबकि खड़ापत्‍थर व मशोबरा सड़कों पर यातायात बहाल है। प्रदेश के अधिकांश भागों में बारिश जारी है और प्रशासन ने बर्फबारी प्रभावित इलाकों में एहतियात बरतने की एडवाइजरी जारी की है।

पुलिस ने बीते रोज सुन्‍नी थाने के तहत 12 देसी शराब की बोतलें बरामद की है।चिड़गांव थाने के तहत जुआरियों से 20190 रुपए बरामद किए है।इसके अलावा मोटर वाहन अधिनियम के तहत 449 चालान किए ।इनमें 39 चालान बिना हेलमेटके दो पहिया वाहन चलाने और 18 चालान बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने के है।

ननखड़ी में गिरने से नेपाली की मौत

ननखड़ी में चंदर बहादुर नामक नेपाली के पचास फुट नीचे गिरने से उसके मौत हो गई। उसके सिर में चोट लगी थी। उसे अस्‍पताल पहुंचाया गया व वहां पर उसकी मौत हो गई।