शिमला।मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां कहा कि प्रदेश सरकार, राज्य में श्रेष्ठ विद्युत आपूर्ति सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है व इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के आधारभूत ढांचे को और सुदृढ़ करने के साथ-साथ विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए ठोस प्रयास […]
शिमला।मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां कहा कि प्रदेश सरकार, राज्य में श्रेष्ठ विद्युत आपूर्ति सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है व इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के आधारभूत ढांचे को और सुदृढ़ करने के साथ-साथ विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड में कुल 3034 पदों को भरने के लिए मंजूरी प्रदान की गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार ने बिजली बोर्ड में कनिष्ठ अभियंता के 270 पद, जूनियर ड्रॉफ्समैंन के 125 पद, विभिन्न तकनीकी कर्मचारियों के 2040 पद, जूनियर आफिस असिस्टेंट आइटी के 575 पद व लॉ आफिसर के 3 पदों को भरने के लिए मंजूरी प्रदान की है।
उन्होंने कहा कि इस निर्णय से विद्युत वितरण में आ रही समस्याओं के समाधान के साथ-साथ हिमाचली युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। इससे प्रदेश में बेहतर विद्युत सुविधाएं तथा नये निवेशकों को भी गुणवतापूर्ण विद्युत आपूर्ति होने से लाभ प्राप्त होगा।
