नई दिल्ली, 21 मार्च: राज्यसभा का आगामी चुनाव लड़ रहे 87 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति हैं। वहीं जदयू के महेन्द्र प्रसाद 4,078 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। चुनावी निगरानीकर्ता एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ( एडीआर) की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है। विज्ञप्ति के अनुसार समाजवादी […]
नई दिल्ली, 21 मार्च: राज्यसभा का आगामी चुनाव लड़ रहे 87 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति हैं। वहीं जदयू के महेन्द्र प्रसाद 4,078 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सबसे अमीर उम्मीदवार हैं।
चुनावी निगरानीकर्ता एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ( एडीआर) की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है। विज्ञप्ति के अनुसार समाजवादी पार्टी की जया बच्चन के पास(1,001 करोड़ रुपये से अधिक), जनता दल सेक्यूलर के बी एम फारुक के पास (766 करोड़ रुपये से अधिक), कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी के पास (649 करोड़ रुपये से अधिक) और तेदेपा के सी एम रमेश (258 करोड़ रुपये से अधिक) की संपत्ति है।
विज्ञप्ति के अनुसार बीजद के अच्युतानंद सामनन्ता के हलफनामे के अनुसार उनके पास सबसे कम4.96 लाख रुपये की संपत्ति है।
