काठमांडो, 12 मार्च : यूएस- बांग्ला एयरलाइंस का एक विमान आज यहां नेपाल के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे( टीआईए) पर उतरने के बाद रनवे से फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें आग लग गई। इस हादसे में50 से अधिक लोगों की मौत हो गई। एक शीर्ष नेपाली अधिकारी ने यह जानकारी दी। टीआईए प्रवक्ता प्रेमनाथ ठाकुर […]
काठमांडो, 12 मार्च : यूएस- बांग्ला एयरलाइंस का एक विमान आज यहां नेपाल के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे( टीआईए) पर उतरने के बाद रनवे से फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें आग लग गई। इस हादसे में50 से अधिक लोगों की मौत हो गई। एक शीर्ष नेपाली अधिकारी ने यह जानकारी दी।
टीआईए प्रवक्ता प्रेमनाथ ठाकुर ने बताया कि विमान उतरते समय रनवे पर लड़खड़ा गया और इसमें आग लग गई तथा यह हवाईअड्डे के पास एक फुटबाल मैदान में जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में67 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे।
यहां देखें वीडियो
काठमांडो में हवाई जहाज दुर्घटनाग्रस्त
एक बम्बार्डियर डैश8 क्यू400, यूबीजी211 विमान में33 नेपाली नागरिक सवार थे। नेपाल सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल गोकुल भंडारी ने बताया कि हादसे में50 लोगों की मौत हो गई। टीआईए के महाप्रबंधक राज कुमार छेत्री ने कहा, ‘‘ हम राहत एवं बचाव अभियान चला रहे है। हम विस्तृत जानकारी इकट्टा कर रहे है।’’
छेत्री ने बताया कि विमान का ब्लैक बॉक्स मौके से बरामद कर लिया गया है। काठमांडो के अस्पताल में भर्ती कराये गये24 से अधिक लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। नेपाल पुलिस के प्रवक्ता डीआईजी मेंजो नियुपाने ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त विमान से अब तक31 शव निकाले गये है और नौ अन्य लोगों को विभिन्न अस्पतालों में मृत घोषित किया गया।
विमान ने ढाका से उड़ान भरी थी और यह अपराह्न दो बजकर20 मिनट( स्थानीय समय) पर हवाई अड्डे पर उतरा। फुटबाल मैदान से काले धुएं की लपटें उठती हुई देखी जा सकती थी। हिमालयन टाइम्स ने हवाई अड्डे के एक अधिकारी के हवाले से बताया,‘‘ विमान रनवे पर फिसल गया और उसमें तुरन्त आग लग गई।’’
अधिकारियों ने हालांकि बताया कि दुर्घटना का कारण तकनीकी गड़बड़ी भी हो सकता है। ‘ काठमांडो पोस्ट’ ने नेपाली नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के महानिदेशक संजीव गौतम के हवाले से बताया,‘‘ विमान को रनवे के दक्षिण की ओर उतरने की अनुमति दी गई थी लेकिन यह उत्तर की ओर उतरा।’’
उन्होंने बताया कि रनवे पर उतरने के प्रयास में विमान ने संतुलन खो दिया। गौतम ने कहा,‘‘ हम इस असमान्य लैंडिंग के पीछे कारण का पता लगा रहे है।’’ उन्होंने कहा कि इस हादसे का कारण तकनीकी गड़बड़ी भी हो सकता है। अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और राहत एवं बचाव अभियान जारी है।
प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली, गृह मंत्री राम बहादुर थापा और रक्षा मंत्री ईश्वर पोखरेल स्थिति का जायजा लेने के लिए हवाई अड्डा पहुंचे।
