शिमला। हिमाचल विधानसभा के 68 हलकों के चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी ने 59 प्रत्‍याशियों  की सूची जारी की हैं जिसमें से मुख्‍यमंत्री  वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्‍य सिंह का नाम गायब हैं।  मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह खुद ठियोग से अर्की की ओर सरक गए हैं। ठियोग से कौन चुनाव लड़ेगा ये  अभी तय नहीं हुआ।

 मंडी जहां से मंत्री अनिल शर्मा को  बीजेपी उड़ा  ले गई थी,वहां से  भी  किसी को  टिकट नहीं दिया गया है।यहां  से  कौल सिंह  ठाकुर  की पुत्री चंपा ठाकुर का नाम लिया जा रहा  था।

वीरभद्र सिंह विरोधी खेमे की विप्‍लव  ठाकुर टिकट झटकने में कामयाब रही है। कांग्रेस की सूची में  कोई बड़ा फेरबदल नहीं  हैं।बीजेपी की तरह कोई ज्‍यादा महिला प्रेम भी नहीं दिखाया गया । अभी  तक  आशा  कुमारी  और विप्‍लव  ठाकुर दो  ही महिलाएं  सूची  में  हैं।

 

यहां  देखें  कांग्रेस  पार्टी की  ओर से जारी  59  प्रत्‍याशियों  की ये लिस्‍ट-: