शिमला।हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने हत्‍या के एक मामले में नाबालिग की अर्जी पर संज्ञान लेने को लेकर स्‍पेशल जज फारेस्‍ट शिमला से चार हफ्ते के भीतर जवाब तलब किया है जबकि पब्लिक प्रॉस्क्यिूटर के खिलाफ जांच चलाने के लिए प्रदेश के गृह सचिव को आदेश दिए हैं। ये आदेश हाईकोर्ट के जस्टिस त्रिलोक चौहान ने आज जारी किए। मामले की अगली सुनवाई 28 जुलाई को निर्धारित की गई हैं। अदालत ने सेशन जज से जवाब मांगा है कि उन्‍होंने कानून की किस अथारिटी के तहत आदेश पास किया। जबकि पब्लिक प्रासिक्‍यूटर  के खिलाफ ये जांच करने के आदेश दिए कि उसने ये अर्जी किसके इशारे और किन परिस्थितियों में दायर की हैं।

यह है मामला

समिट्री  में  20 अक्‍तूबर 2011 में घरेलू नौकर अमन चौधरी ने 95 साल के बुजुर्ग अंबादत धांटा को घर में अकेला पाकर उसका कत्‍ल कर दिया था । कत्‍ल करने के बाद ये अमन चौधरी मौके से फरार हो गया।

बाद में ढली पुलिस ने इसे बिहार से गिरफ्तार किया और अदालत में धारा302 के तहत चालान पेश कर दिया।

चालान पेश करने के बाद अमन चौधरी ने अदालत में दलील दी की वो जुवेनाइल (नाबालिग )हैं। मामला हाईकोर्ट गया तो हाईकोर्ट ने 2 जून 2016 को सेशन जज फारेस्‍ट को निर्देश दिए कि वो कानून के मुताबिक आरोपी की उम्र निर्धारित कराए।

इस बावत 18 अक्‍तूबर 2016 को अदालत ने आईजीएमसी के मेडिकल अधीक्षक को मेडिकल बोर्ड गठित कर आरोपी की उपरोक्‍त दिन को उम्र निर्धारित करने के आदेश दिए। मेडिकल बोर्ड ने 21 दिसंबर 2016 को अपनी रिपोर्ट अदालत में पेश कर दी।रिपोर्ट में सामने आया कि आरोपी अमन चौधरी की कत्‍ल करने वाले दिन उम्र 20 साल से ज्‍यादा थी।

इसके बाद आरोपी ने व्‍यक्तिगत तौर पर स्‍पेशल कोर्ट वन के समक्ष 11 जनवरी 2017 को एक अर्जी दायर की व आग्रह किया कि उसकी उम्र का सही-सही पता लगाने के दोबारा पीजीआई से मेडिकल कराने की इजाजत दी जाए।

हाईकोर्ट ने पाया कि इस अर्जी में किसी भी कानून के प्रावधान का जिक्र नहीं किया गया था और ये अर्जी शपथपत्र के साथ भी नहीं आई थी। अर्जी दायर करने का कोई औचित्‍य नहीं था। बावजूद इसके 11 जनवरी को इस अर्जी को अदालत की ओर से मंजूर कर लिया गया।

हाईकोर्ट ने अपने आदेश में जिक्र किया हैं आदेश में अर्जी को मंजूर करने  का कोई तर्क दर्ज नहीं किया गया हैं। हाई कोर्ट की जस्टिस त्रिलोक चौहान की अदालत ने स्‍पेशल जज वन  के आदेश का इस तरह जिक्र किया -:

It  would  be  evident  from  the  perusal  of  the application  that  no  provision  of  law  has  been  mentioned therein  and  the  same  was  not  even  accompanied  by  an affidavit.  Th at  apart,  the  application  is  completely  devoid  of any explanation and justification and yet, the learned Court     below  on  11 .1.2017  itself  allowed  the  application,  that  too, without  recording  any  reasons  as  is  evident  from  the  order ,

which read s thus:

“11.01.2017: Present : Sh. Atma Ram, Public Prosecutor, for

the State.

Accused  Aman  Chaudhary  produced  in custody  of  HHC  Sanjay  No.  605  from

M.C. Jail, Kanda (Shimla).

Sh.  Ajay  Kochhar,  Advocate,  for  the accused.

The  case  is  listed  fo r  consideration  today,  but  an application  has  been  moved  by  the  applicant/accused requesting that he be got re- examined in PGI, Chandigarh for ascertaining his age on the date of commission of offences i.e. 20.10.2011 in accordance with Section 7A of the Act read with Rule 12 (3) (b) of the Juvenile Justice (Care and Protection of Children)  Rules,  2007.  The  application  is  allowed  being  not opposed by the prosecution/State. Be tagged with the main file

after completion/registration.  In  these  circumstances,  D irector,  PGI,  Chandigarh  is directed  to  constitute  a  Medical  Board,  which  will declare/ascertain the  age  of the  juvenile  or   child  viz.  accused Aman  Chaudhary  on  the  date  of  commission  of  the  alleged offences.

After  constituting  the  Board,  date  and  time  of  examination will be intimated to this Court by the Director of the PGI, so that the Jail Authorities can  be directed to produce the accused before the Medical Board on the appointed date and time for examination.

A  letter  in  this  regard  be  written  to  the  Director,  PGI, Chandigarh.  Copy  of  this  order  and  copy  of  Rule  12  be appended  to  the  forwarding  letter.  Put  up  on  24.01.2017  for awaiting the response of the Director.

Sd/-

Sessions Judge (F), Shimla.”

जस्टिस चौहान ने अपने आदेश में कहा है के अर्जी केवल इस बिना पर मंजूर कर ली गई कि प्रॉस्क्यिूशन/ सरकार ने अर्जी का विरोध  नहीं किया। अदालत ने आगे कहा कि जिस तरीके से आदेश पास किया है वो प्रथम दृष्‍टया सही नहीं हैं। इसी तरह पब्लिक प्रॉसिक्‍यूटर का आचरण भी काबिले तारीफ नहीं हैं क्‍यों उसने अर्जी का विरोध  नहीं किया।

सेशन जज वन ने इस अर्जी पर किस तरह से सुनवाई कर ली जबकि अर्जी को किस प्रावधन के तहत दायर किया गया है इसका जिक्र ही नहीं हैं और ये केवल अनुमान के आधार पर कैसे मंजूर कर ली गई। सेशन जज की शक्तियां बेलगाम नहीं हैं इसके अलावासेशन जज के पास सीआरपीसी 482 के तहत  असीमित शक्तियां भी नहीं हैं।

हाईकोर्ट ने सवाल किया कि पब्लिक प्रॉसिक्‍यूटर ने  अर्जी का विरोध नहीं किया और सहमति प्रदान कर दी।

जस्टिस चौहान ने अपने आदेश में लिखा-:

Why  then  the  Public  Prosecutor  did  not  oppose the  application  and  consented  to  the  same,  under  whose  instructions  such  concession  came  to  be  given,  that  too,  on the  first  date  itself  when  the  application  came  up  for consideration  and  allowed  by  the  learned  Sessions  Judge, are  matters  which  need  to  be  answered  even by  the  Public Prosecutor.

  1. The issue  assumes  importance  because  the prayer made in the application was not of such a nature that could have been granted or allowed as a matter of course or in  a  routine  fashion.  The   application  further  could  not  have been  allowed  on  the  mere  concession  of  the  Public Prosecutor whose duty was to defend the State and not side with the juvenile, who as per the report of the Medical Board, was otherwise  opined to be aged about 20 +/ -1 ye ars on the date  of  commission  of  alleged  offence  i.e.  20.10.2012  and thus not a juvenile.
  2. Therefore, in  such  circumstances,  both  learned Sessions  Judge  (Forests),  Shimla  and  Public  Prosecutor owe  an  explanation.  Learned  Sessions  Judge  (Forests), Shimla owes  a  duty  to  explain  as  to  under  what  authority  of law  he  passed  the  order  dated  11.1.2017   and  at  the  same time the Public Prosecutor  owes a duty  to explain as to why he  had  not  opposed  such  an  application.

जस्टिस त्रिलोक चौहान ने अपने आदेश में लिखा कि सेशान जज वन  व पब्लिक प्रासिक्‍यूटर  की  जवाब देही बनती हैं। अदालत ने सेशन जज से चार सप्‍ताह के भीतर जवाब तलब किया हें और मामले की कार्यवाही को स्‍टे कर दिया हैं। इसके अलावा गृह सचिव को आदेश दिए है कि वो पब्लिक प्रासिक्‍यूटर के खिलाफ जांच शुरू करे कि किन परिस्थितियों  और किसके इशारे पर अर्जी का विरोध नहीं किया गया। मामले की अगली सुनवाई 28 जुलाई को तय की गई हैं।

यहां पढ़े आदेश के प्रासंगिक अंश-

The  learned  Sessions  Judge  (Forests),  Shimla is directed to submit his response within four weeks.

  1. Let  a  copy  of  this  order  be  sent  to  the  Principal Secretary  (Home)  to  the  Government  of  Himachal  Pradesh to hold an inquiry as to under what  circumstances and under

whose  instructions  was  the  aforesaid  application  not opposed by the prosecution/State.

Let the needful be done within four weeks.

Cr.M.P.No. 602 of 2017

  1. Notice in the aforesaid terms. In the meanwhile, further proceedings in case FIR No. 237/2011, titled as State of H.P.  vs.  Aman  Chaudhary,  registered  at  Police  Station, Dhalli  on  20.10.2011  pending  before  the  learned  Sessions Judge (Forests), Shimla are ordered to be stayed.

List on 28.7.2017.

 

(Tarlok Singh Chauhan),

2nd  June,  2017.                 Judge