शिमला।हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी अपने ही मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ मुहिम छेड़ने पर उतारू हो गई हैं। बेरोजगारी भते केमसलेपर कांग्रेस पार्टी ने मुख्‍यमंत्री की फजीहत जनता के बीच करनी तो शुरू कर ही दी हैं साथ ही आलाकमान तक भी संदेशा पहुंचाया जा रहा हैं। राजधानी में नोटबंदी को लेकर पार्टी ने जनवेदना सम्‍मेलन बुलाया था।

इस सम्‍मेलन मे पार्टी  के नेताओं ने कहा क‍ि 2012 के चुनावों में प्रदेश के लोगों तथा मतदाताओं के सामने घोषणा पत्र जो वायदे किये गये थे उन्हें पूरा करना हमारा दायित्य है, जिसमें बेरोजगारी भत्ता भी शामिल है ये भी लागू होना चाहिए।  पार्टी प्रवक्‍ता नरेश चौहान ने कहा कि इस बारे सम्मेलन में मौजूद सभी वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे जिसकी पूरी फीडबैक पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा सरकार को दी जाएगी। उन्होंनें कहा कि इस संदर्भ पार्टी के वरिष्ठ नेता मुख्यमंत्री के साथ विस्तार से चर्चा कर इसका हल निकाले।

साफ हैं इसमसले पर पार्टी नेता मुख्‍यमंत्री को घेरने पर आ गए हैं।इस बैठक में केबिनेट मंत्री कौल सिंह ठाकुर,विद्या स्‍टोक्‍स  और कर्ण सिंह भी मौजूद थे। जबकि आलाकमान की ओर से प्रदेश प्रभारी निर्मल सिंह व सह प्रभारी शादी लाल बत्रा खासतौर पर मौजूद थे। इन सबके सामने ये मसला उठाया गया व कहा गया क‍ि सराकर बेरोजगारी भते को लागू करने में नाकाम रही हैं। बेरोजगारों को बेरोजगारी भता मिलना चाहिए।

इससे पहले केबिनेट मंत्री जी एस बाली प्रदेश कांगेस अध्‍यक्ष सुखविंदर सिंह सुकखू ,राज्‍यसभा सांसद विप्‍लव ठाकुर   इस मसले को उठा चुके हैं। जबकि राज्‍यसभा में कांग्रेस के डिप्‍टी लीडर, पूर्व केंद्रीय मंत्री व गांधी परिवार के लाडले आनंद शर्मा इस मसले पर कह गए हैं कि वो इस मसले पर सीएम वीरभद्र सिंह से बात करेेंगे। जो भी मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह को पार्टी ने इस मसले पर फंसा दिया हैं। जबकि बीजेपी भीअब हमलावर हो रही हैं। मजेदार ये रहा कि इस सम्‍मेलन से मुख्‍यमंत्री खुद गायब रहे।

पार्टी ने आज नोटबंदी के खिलाफ जनवेदना सम्मेलन  का आयोजन किया था जिसमें उपरोक्‍त के अलावा सीपीएस मनसा राम, इन्द्र दत्त लखनपाल, विधायक मोहन लाल ब्राक्टा, खुब राम, पूर्व विधायक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर, हर्ष महाजन, निखिल राजौर, रंगीला राम राव, बिरू राम किशोर, टेक चन्द डोगरा, केहर सिंह खाची, महासचिव हरभजन सिंह भज्जी, राम लाल ठाकुर, हर्षवर्धन चौहान, रवि ठाकुर, विनोद सुल्तानपुरी, नरेश चैहान, संजय अवस्थी, कार्यकारिणी के सदस्य व युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह, महिला कांग्रेस की अध्यक्षा सुशीला नेगी, सेवा दल के मुख्य संगठक अनुराग शर्मा उपस्थित रहें

पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गयाकि नोटबन्दी के फैसले के बाद प्रधानमंत्री मोदी के कहे के विपरित देश में आर्थिक अराजकता व बेरोजगारी और अधिक बडी है। उन्होंनें कहा कि इसके अलावा सम्मेलन में प्रदेश सरकार की चार साल की उपलब्धियों व अभूतपूर्व विकास कार्यो को कांग्रेस का कार्यकर्ता किस तरह से आम जनता के बीच प्रचार प्रसार करने और साथ ही केन्द्र की मोदी सरकार की ढाई पौने तीन साल की विफलताओं से प्रदेश की जनता को अवगत करवाने के लिए रोड मैप तैयार करने पर भी मंथन हुआ।इसके अलावा सम्मलेन में कांग्रेस के घोषणा पत्र और आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति तैयार करने पर भी विचार किया गया।