धर्मशाला।आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरह ही अब कांग्रेस पार्टी उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती दी है क‍ि स्‍वीस सरकार ने जिनके स्विस बैंक में खाते हैं, उनके नामों को उजागर करे। उन्‍होंने मोदी पर निशाना साधा कि आप उन्‍हें क्‍यों बचाना चाहते हैं। राहुल गांधी धर्मशाला के पुलिस ग्राउंड में हिमाचल की वीरभद्र सिंह सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर आयोजित जनसभा में बोल रहे थे।

उन्‍होंने कहा क‍ि स्विस सरकार ने भारत सरकार को एक लंबी सूची भेजी हैं जिनके वहां पर खाते हैं। उन्‍हें पब्लिक क्‍यों नहीं किया जा रहा हैं। उन्‍होंने सवाल किया कि अढाई साल से मोदी सरकार किस को बचा रही हैं।

ने स  उन्‍होंने सहारा व बिरला कंपनी की डायरी में प्रधानमंत्री मोदी को दी गई रिश्‍वत के जिक्र का मसला भी उठाया व कहा क‍ि ये तत्‍कालीन आय कर अधिकारी की की जांच में सामने आया हैं व उन अधिकारियों ने इन मसलों की आगे की जांच करने की सिफारिश की थी। राहुल गांधी सवाल उठाया कि जांच क्‍योंं नहीं हो रही हैं।उन्‍होंने भीड़ में एक महिला जो दुकान करती हैं, से पूछा कि आप जो भी खरीद फरोख्‍त करती हो उसका रिकार्ड तो रखती हो न और क्‍या ये ऐसा ही रिकार्ड होता हैं। भीड़ से महिला ने कहा क‍ि ये ऐसा ही नहीं सचा रिकार्ड होता हैं। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि सहारा व बिरला की डायरी में जो जिक्र हैं वो भी सच्‍चा हैं।उन्‍होंने कहा क‍ि ये रिकार्ड आयकर विभाग की ओर से की सहारा व बिरला की कंपनियों पर की गई छापेमारी में तब मिला था जब वो गुजरात के सीएम हुआ करतेे थे।      

      

राहुल गांधी ने  कहा क‍ि देश के एक फीसद लोगों के पास 60 फीसद धन है। ये 60 फीसद धन का सबसे बड़ा भाग  50 परिवारों के पास हैंं।ये50 परिवार वहीं जिनके पास हजारोंं करोड़ों के डिफेंस के ठेके हैं, जो रियल एस्‍टेट में कारोबार कर रहे हैं।जिनके हजारों के करोड़ों के कर्ज माफ कर दिए गए हैं और जिनके पांच- पांच, छह- छह हजार करोड़ के घर हैं। डनहोंने कहा क‍ि  वही लोग हैं जो मोदी के साथ अमेरिका जाते हैं। 9 0 फीसद लोग ईमानदार हैं।

मोदी ने लोगों को बांटने का काम किया है एक तरफ 90 फीसद लोग जो गरीब व मिडिल क्‍लास के हैं और एक तरह ये अमीर लोग। उन्‍होंने कहा कि काला धन कहांं हैं  । उनहोंने भीड़ में से एक महिला से  कहा कि उनके पास नोट हैं, खड़े होकर बताइए ।उन्‍होंने कहा क‍ि अापके हाथ में ये नोट सफेद हैं। और अगर आपने कुछ खरीदा व   ये माल्‍या के हाथ में चला गया और उसने टैक्‍स नहीं दिया तो ये नोट काला हैं। जब तक ये नोट ईमानदार के पास हैं ये सफेद हैं व जैसे ही बेइमानों के पास गया तो काला हो गया । नोट का कोई रंग नहीं होता । अगर नोट बेइमान के हाथ में गया तो जादू से काला हो जाता है और अगर ये नोट माल्‍या से आपके हाथ में आया तो ये सफेद हो गया।

राहुल गांधी ने हा कि काला धन एक फीसद लोगों के पास हैं । सारा काला धन कैश में नहीं हैं और सारा कैश काला नहीं । उन्‍होंने कहा क‍ि जो 99 फीसद कैश लोगों की जेब में हें वो काला नहीं हैं। लेकिन जो एक प्रतिशत लोगों  की जेब कैश हैं वो काला हैं। उन्‍होंने कहा क‍ि हिंदूस्‍तान के चोर होशियार होते हैं उन्‍होंने ये धन रियल एस्‍टेट, सोना, जमीन व बाकी जगह लगा दिया हैं याि‍स्विस बैं क में रखते हैं। ये अपने पैसे से ज्‍यादा पैसे बनाते हैै।

उन्‍होंने एनडीए सरकार के आंकड़े का हवाला देते हुए कहा क‍ि हिंदूस्‍तान में 6 फीसद कैश में हैं व 94प्रतिशत धकाला धन विदेशों बैों में व सोने में व बड़ी  बड़ी  इमारतों में हैं। मोदी ने 94 फीसद काले धन पर निशाना नहीं लगाया। 1 फीसद लोगों पर निशाना नहीं लगाया  बल्कि छह फीसद कालेधन पर चोट की जो99 फीसद लोगों के पास था।

उन्‍होंने कहा की माल्‍या आज दिल्‍ली की जेल में नहीं हैं व लंदन में हें मोदी सरकार उसे वापस नहीं ले आ रहे हैं। उन्‍होंने नोटबंदी को लेकर कहा क‍ि ये सर्जिकल अटैक देश की जनता पर किया गया हैं । लोग कहते हैं क‍ि मोदी की प्‍लानिंग ठीक नहीं थी। लेकिन मैं कहता हूं क‍ि प्‍लानिंग जबरदस्‍त थी। मोदी  जनता से पैसा खींच कर छह सात महीने तक बैंकों में रखना चाहते थे। नोटबंदी को पचास दिन पूरे होने वाले हैं लेकिन कैश की समस्‍या का समाधान नहीं होगा।मोदी सरकार जनता के पैसे से अमीरोंं को सींचना चाहते हैं। माल्‍या का 12 सौ करोड़ का कर्ज माफ कर दिया हैं।  मोदी बाकियों रईसों का कर्ज भी माफ करने जा रहे हैं।